पाली में तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक का सिर फट गया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल् लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र के खारड़ा पेट्रोल पम्प के निकट सोमवार देर शाम को बाइक पर जा रहे उदयपुर जिले के धौली मगर पीपलास निवासी 30 साल के गोविंद रावत की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह बाइक से उछलकर नीचे गिरा। सिर में गंभीर चोट आई। जिसे इलाज के लिए रात को ही पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन भी बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे और उसे संभाला। उसकी हालत देखकर परिजनों की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने पुलिस वालों से हादसे की जानकारी ली। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में है।
Source link

