Sunday, May 24, 2026
Homeफूडलू और गर्मी से तुरंत राहत देगा ये रिच केसर-पिस्ता बादाम शरबत,...

लू और गर्मी से तुरंत राहत देगा ये रिच केसर-पिस्ता बादाम शरबत, 5 मिनट में करें तैयार


Last Updated:

Pista Sharbat Recipe: गर्मी में शरीर को ठंडा और फ्रेश रखने के लिए घर पर बना केसर-पिस्ता बादाम शरबत शानदार ड्रिंक है. पिस्ता, केसर, इलायची और दूध से तैयार यह शरबत स्वाद के साथ शरीर को एनर्जी और ठंडक भी देता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

दाम, केसर, पिस्ता ड्रिंक

Pista Sharbat Recipe: गर्मी का मौसम आते ही हर किसी का मन बार-बार कुछ ठंडा पीने का करता है. तेज धूप, पसीना और लू से शरीर जल्दी थक जाता है. ऐसे में लोग बाजार से मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक्स और आर्टिफिशियल फ्लेवर वाले शरबत पी लेते हैं, लेकिन कई बार ये सेहत के लिए अच्छे नहीं होते, अगर आप घर पर ही कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वाद में भी शानदार हो और शरीर को ठंडक भी दे, तो केसर-पिस्ता बादाम शरबत एक बेहतरीन ऑप्शन है.

यह ड्रिंक देखने में जितनी रिच लगती है, पीने में उतनी ही रिफ्रेशिंग होती है. खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको किसी होटल या महंगे कैफे जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. घर की रसोई में मौजूद कुछ खास चीजों से आप मिनटों में ऐसा शरबत तैयार कर सकते हैं जो पूरे परिवार को पसंद आएगा. गर्मी में मेहमानों को सर्व करने के लिए भी यह ड्रिंक शानदार मानी जाती है.

घर पर बनाएं रॉयल केसर-पिस्ता बादाम शरबत
इन दिनों बढ़ती गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. सुबह से लेकर शाम तक तेज धूप और गर्म हवाएं शरीर की सारी एनर्जी खींच लेती हैं. ऐसे मौसम में अगर ठंडा और हेल्दी ड्रिंक मिल जाए तो पूरा मूड फ्रेश हो जाता है. आज हम आपको ऐसा खास शरबत बनाने का तरीका बता रहे हैं जिसे लोग बाहर कैफे और रेस्टोरेंट में काफी महंगे दामों में पीते हैं. यह केसर-पिस्ता बादाम शरबत स्वाद के साथ-साथ शरीर को अंदर से ठंडा रखने में भी मदद करता है. इसमें इस्तेमाल होने वाला पिस्ता, केसर और इलायची इसे रिच फ्लेवर देता है. वहीं बादाम गोंद शरीर में ठंडक बनाए रखने में मदद करता है.

शरबत बनाने के लिए जरूरी चीजें
-पिस्ता -आधा कप
-केसर -15 से 20 धागे
-दूध -1 लीटर
-हरी इलायची पाउडर -आधा छोटा चम्मच
-बादाम गोंद -2 चम्मच
-मिश्री पाउडर या शहद -स्वाद के हिसाब से
-बर्फ के टुकड़े -जरूरत के हिसाब से

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

कैसे तैयार करें स्वादिष्ट शरबत
सबसे पहले पिस्ता को गुनगुने पानी में करीब 2 से 3 घंटे के लिए भिगो दें. जब पिस्ता नरम हो जाए तो उसका छिलका निकाल लें. अब इसे मिक्सी में थोड़ा ठंडा दूध डालकर बारीक पीस लें. कोशिश करें कि पेस्ट एकदम स्मूद बने ताकि शरबत का टेक्सचर रिच लगे. अब गैस पर भारी तले वाला बर्तन रखें और उसमें दूध उबालें. जब दूध में उबाल आ जाए तो आंच हल्की कर दें. इसके बाद पिस्ता का तैयार पेस्ट दूध में डालें और लगातार चलाते रहें. करीब 5 से 7 मिनट तक इसे पकाएं ताकि पिस्ता का फ्लेवर दूध में अच्छे से मिल जाए.

अब इसमें भीगा हुआ केसर डालें. केसर शरबत को शानदार रंग और खुशबू देता है. साथ ही इलायची पाउडर डालें जिससे टेस्ट और भी बढ़ जाता है, अगर आप मिश्री डालना चाहते हैं तो इसी समय मिला दें. शहद या स्टीविया इस्तेमाल कर रहे हैं तो शरबत ठंडा होने के बाद मिलाएं. जब दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दें. इसे पहले कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें और फिर करीब 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.

सर्व करने का सही तरीका
जब शरबत पूरी तरह ठंडा हो जाए तो ग्लास में बर्फ के टुकड़े डालें, अगर आप एक्स्ट्रा ठंडक चाहते हैं तो भीगा हुआ बादाम गोंद भी डाल सकते हैं. इसके ऊपर चिल्ड केसर-पिस्ता शरबत डालें और चाहें तो ऊपर से थोड़ा कटा पिस्ता गार्निश कर दें. यह ड्रिंक ना सिर्फ स्वाद में शानदार लगता है बल्कि गर्मी में शरीर को राहत भी देता है. बच्चे हों या बड़े, हर किसी को इसका टेस्ट पसंद आता है.

क्यों खास है ये शरबत
बाजार में मिलने वाले कई ठंडे ड्रिंक्स में ज्यादा चीनी और आर्टिफिशियल फ्लेवर होते हैं. वहीं घर पर बना ये शरबत नेचुरल चीजों से तैयार होता है. पिस्ता और दूध शरीर को एनर्जी देते हैं जबकि केसर और इलायची स्वाद बढ़ाते हैं. गर्मी में अगर आप रोज एक ग्लास यह शरबत पीते हैं तो शरीर काफी फ्रेश महसूस करता है.

इसके अलावा अगर घर में कोई मेहमान आ जाए तो यह ड्रिंक आपकी मेहमाननवाजी में चार चांद लगा सकता है. इसका रॉयल स्वाद हर किसी को इंप्रेस कर देता है.

About the Author

authorimg

Mohit Mohit

मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments