Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबिजली विभाग की लापरवाही से बकरी की मौत: सड़क किनारे बिना...

बिजली विभाग की लापरवाही से बकरी की मौत: सड़क किनारे बिना सुरक्षा के रखा ट्रांसफॉर्मर, करंट की चपेट में आई – Bijnor News


जहीर अहमद | बिजनौर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम भागूवाला में विद्युत विभाग की लापरवाही सामने आई है। मुजाहिदा पट्टी में हाई टेंशन ट्रांसफॉर्मर को फाउंडेशन के बजाय लोहे के ट्रिपलर पर रखा गया है।

8 जून को ईद की नमाज के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई। जब मोहल्ले के बच्चे खेल रहे थे, बाबू पुत्र अजीज की एक बकरी ट्रिपलर पर चढ़ गई। हाई टेंशन विद्युत ने बकरी को एक फीट दूर से खींच लिया और वह ट्रांसफॉर्मर से चिपक गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना विद्युत उपकेंद्र भागूवाला को दी गई। सप्लाई काट दी गई, लेकिन मृत बकरी ट्रांसफॉर्मर से चिपकी रही। इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

विद्युत विभाग की लापरवाही यहीं नहीं रुकती। ट्रांसफॉर्मर की तारबंदी भी नहीं की गई है। नंगी लीड जमीन से 2 फीट ऊपर लटक रही है, जो बच्चों के लिए खतरनाक है।

विद्युत विभाग के जेई के अनुसार ग्रामीणों ने गांव से बाहर ट्रांसफॉर्मर रखने का एस्टीमेट जमा नहीं किया, इसलिए यह अभी तक ट्रिपलर पर ही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि उनके पुराने विद्युत कनेक्शन हैं और वे बिल देते हैं, ऐसे में एस्टीमेट की आवश्यकता नहीं है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments