Thursday, May 21, 2026
Homeदेशतेल बिना बने ये 4 हेल्दी नाश्ते! स्वाद भी जबरदस्त, वजन घटाने...

तेल बिना बने ये 4 हेल्दी नाश्ते! स्वाद भी जबरदस्त, वजन घटाने में भी करेंगे मदद


होमफोटोलाइफ़फूड

तेल बिना बने ये 4 हेल्दी नाश्ते! स्वाद भी जबरदस्त, वजन घटाने में भी करेंगे मदद

Last Updated:

अगर आप सुबह हेल्दी और हल्का नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो ये ऑयल-फ्री देसी ब्रेकफास्ट आपके लिए परफेक्ट हैं. उपमा, फ्रूट योगर्ट बाउल, मूंग दाल खिचड़ी और ओट्स चीला जैसे स्वादिष्ट ऑप्शन न सिर्फ वजन कंट्रोल में मदद करते हैं, बल्कि दिनभर शरीर को एनर्जी भी देते हैं. खास बात ये है कि ये जल्दी बनते हैं और स्वाद में भी जबरदस्त हैं.

ऑयल-फ्री वेज उपमा एक हल्का, पौष्टिक और जल्दी बनने वाला नाश्ता है, जो खासकर सुबह के लिए परफेक्ट माना जाता है. इसमें सूजी को बिना तेल के ड्राई रोस्ट किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं. इसके बाद इसमें गाजर, मटर, बीन्स जैसी हरी सब्जियां मिलाई जाती हैं, जो इसे फाइबर और विटामिन से भरपूर बनाती हैं. कडी पत्ता, हरी मिर्च और नींबू का इस्तेमाल इसका स्वाद और बढ़ा देता है. यह नाश्ता पेट के लिए हल्का होता है और लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखता है. वजन कम करने वालों के लिए भी यह एक बेहतरीन ऑप्शन है.

कम तेल, ज्यादा सेहत: जानिए ऑयल-फ्री डाइट का बढ़ता ट्रेंड...

फ्रूट योगर्ट बाउल एक झटपट बनने वाला, स्वादिष्ट और पूरी तरह ऑयल-फ्री नाश्ता है. इसमें ताजा दही के साथ मौसमी फल, चिया सीड्स और ड्राई फ्रूट्स मिलाए जाते हैं, जिससे यह पोषण से भरपूर बन जाता है. यह डिश शरीर को ठंडक देती है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है. इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन शरीर को दिनभर एक्टिव रखने में मदद करते हैं. खासकर गर्मियों में यह एक बेहतरीन और ताजगी भरा नाश्ता साबित होता है.

कम तेल, ज्यादा सेहत: जानिए ऑयल-फ्री डाइट का बढ़ता ट्रेंड...

मूंग दाल खिचड़ी एक ऐसी डिश है जो सेहत और सादगी का बेहतरीन मेल है. इसे बिना तेल के भी बहुत स्वादिष्ट तरीके से बनाया जा सकता है. इसमें मूंग दाल, चावल और हल्के मसालों के साथ सब्जियां मिलाकर कुकर में पकाया जाता है. यह न केवल पचने में आसान होती है, बल्कि पेट को आराम भी देती है. बीमार लोगों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह सबसे अच्छा भोजन माना जाता है. इसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का संतुलन होता है, जो शरीर को जरूरी ऊर्जा देता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कम तेल, ज्यादा सेहत: जानिए ऑयल-फ्री डाइट का बढ़ता ट्रेंड...

ओट्स वेज चीला आज के फिटनेस ट्रेंड में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इसमें ओट्स, बेसन और ताजी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह फाइबर और प्रोटीन से भरपूर बनता है. इसे नॉन-स्टिक तवे पर बिना तेल या बहुत कम तेल में आसानी से बनाया जा सकता है. यह नाश्ता वजन घटाने वालों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है, क्योंकि यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है. इसका हल्का और स्वादिष्ट फ्लेवर बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. सुबह की हेल्दी शुरुआत के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments