इन दिनों कई चीनी ब्रांड्स iPhone 17 Pro जैसे कलर और डिजाइन वाले फोन लॉन्च कर रहे हैं। इसी क्रम में itel ने भी अपना सस्ता फोन भारतीय बाजार में उतार दिया है। इस फोन का लुक और डिजाइन समेत कलर भी iPhone 17 Pro की तरह ही है। फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी, मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। itel का यह फोन A100 Pro के नाम से भारत में लॉन्च हुआ है।
itel A100 Pro की कीमत
आईटेल का यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 3GB RAM + 64GB में लॉन्च हुआ है। फोन की रैम को वर्चुअली 5GB एक्सपेंड करके 8GB तक किया जा सकता है। इस फोन की कीमत 8,999 रुपये है। इसे तीन कलर ऑप्शन- कॉमेट ऑरेंज, ब्लैक और क्लाउड व्हाइट में खरीदा जा सकता है।
itel A100 Pro के फीचर्स
आईटेल का यह बजट फ्रेंडली फोन 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन के डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन Unisoc T7100 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 3GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलता है। फोन की रैम और स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है। यह फोन Android 15 Go चिपसेट पर काम करता है।
itel A100 Pro में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन के साथ 10W का चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के बैक में 8MP का मेन और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ-साथ फेस अनलॉक भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में IR ब्लास्टर, DTS स्पीकर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
itel का यह फोन itel 100 का ही अपग्रेड है, जिसे कंपनी ने पिछले साल भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। Transsion Holdings की कंपनी भारतीय बाजार में Infinix, Tecno और itel ब्रांड के तहत बजट स्मार्टफोन लॉन्च करती है।
यह भी पढ़ें – Motorola ने 13999 रुपये में लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन, मिलते हैं तगड़े फीचर्स

