Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकैबिनेट मंत्री बोले-स्कूल के विकास काम में न हो विवाद: सीडीओ...

कैबिनेट मंत्री बोले-स्कूल के विकास काम में न हो विवाद: सीडीओ निपटाएंगे सपा विधायक और भाजपा नेता का झगड़ा, अनुदेशकों को किया सम्मानित – Kanpur News




प्राथमिक विद्यालय परमट प्रथम के पुनर्निर्माण में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई व भाजपा नेता सुरेश अवस्थी के बीच हुए विवाद को सीडीओ निपटाएंगे। नवीन सभागार में आयोजित अनुदेशक सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) इस मामले को देखेंगे। इस तरह का विवाद नहीं होना चाहिए। कोई भी जनप्रतिनिधि किसी विद्यालय का उच्चीकरण करा रहा है तो अच्छी बात है। कायाकल्प की योजना के तहत जनप्रतिनिधियों को विद्यालय गोद दिए गए हैं। बहरहाल विवाद नहीं होना चाहिए। कैबिनेट मंत्री बोले अनुदेशकों का होगा स्वास्थ्य बीमा अनुदेशक सम्मान समारोह में जिले के सभी 11 ब्लाकों से आए अनुदेशकों को चेक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने अनुदेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपका मानदेय नौ हजार से बढ़ाकर 17 हजार किया गया है। यह सरकार अभी आपको बहुत कुछ देगी। आप लोगों का पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा भी जल्द ही करवाया जाएगा। सीएम का संबोधन सुना नवीन सभागार में कार्यक्रम से पहले लखनऊ में चल रहे मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण किया गया। सभी अनुदेशकों ने सीएम का लाइव संबोधन सुना। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने अनुदेशकों को बधाई दी। इस मौके पर अभिनव जे जैन, बीएसए सुरजीत कुमार सिंह आदि रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments