Saturday, May 16, 2026
Homeबिज़नेससमोसे में ट्विस्ट! एमपी की यह खास डिश देती है खट्टा-मीठा सरप्राइज,...

समोसे में ट्विस्ट! एमपी की यह खास डिश देती है खट्टा-मीठा सरप्राइज, खाने वालों को कर देता ह


Last Updated:

Khata meetha samosa vendor: बुरहानपुर में एक युवक ने खट्टा-मीठा समोसा बेचकर अपनी अलग पहचान बनाई है. पहले वह दूसरों के यहां काम करता था, जहां से उसने समोसा बनाना सीखा. अब वह अपने ठेले पर तीन तरह की चटनी- इमली, पुदीना और कैरी का पना के साथ समोसा बेचता है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

Khata meetha samosa vendor: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले को खानपान के लिए जाना जाता है. यहां पर कई चीजें इतनी फेमस है कि जिसको लोग काफी पसंद करते है. एक युवक पहले दूसरों के यहां पर काम करता था. उसने वहां से समोसे बनाना सीखे और आज वह खट्टा मीठा समोसा बेचता है जिसको लोग काफी पसंद करते हैं. सुबह दुकान खुलते ही उनके यहां पर लोगों की खाने के लिए भीड़ लग जाती है. जिसमें तीन तरह की इमली की चटनी, पुदीने की चटनी और केरी का पना डालकर वह समोसा देते हैं. जिससे लोगों को यह समोसा बहुत पसंद आता है.

दुकान संचालक ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने जब दुकान संचालक रविंद्र वरमडल से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने अमरावती मार्ग पर 4 साल पहले जय हनुमान टेस्टी कॉर्नर के नाम से ठेले की शुरुआत की थी. पहले दूसरों के यहां पर काम करने के लिए जाते थे. वहां से ही उन्होंने यह समोसे बनाना सिखा और अभी खट्टे-मीठे समोसे, कचोरी, मूंग के भजिये और नाश्ते के कई आइटम बनाते हैं, जो लोगों को पसंद आते हैं. उन्होंने बताया कि क्वालिटी अच्छी होने के कारण लोग उनका नाश्ता पसंद करते हैं. जिससे हर साल 2 से 3 लाख रुपए की कमाई कर लेते हैं. नाश्ते की दुकान का संचालन करने वाले युवक का कहना है कि शुरुआत दौर में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन हिम्मत नहीं हारी. लगातार संघर्ष करता गए और आज इसी का नतीजा है कि वो सक्सेस हो गए हैं.

₹50000 का लोन लेकर शुरू किया था बिजनेस 
दुकान का संचालन करने वाले युवक का कहना है कि उन्होंने 4 साल पहले ₹50000 का लोन लेकर इस बिजनेस की शुरुआत की थी. शुरुआत के दिनों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. लेकिन आज उन्हें सक्सेस मिल गई. उनके यहां पर अच्छी क्वालिटी का तेल और अच्छी क्वालिटी का सामान जाता है, जिससे यह आइटम तैयार होते हैं और तीन तरह की चटनी भी लोगों को बहुत पसंद आती है. इसलिए उन्हें ऑर्डर देकर भी बनवाते हैं. उन्होंने कक्षा दसवीं तक पढ़ाई की है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments