Friday, May 15, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशलखनऊ में भाजपा महिला मोर्चा ने कलेक्ट्रेट घेरा: सपा सांसद के...

लखनऊ में भाजपा महिला मोर्चा ने कलेक्ट्रेट घेरा: सपा सांसद के खिलाफ जमकर प्रदर्शन , पीएम मोदी के अपमान का आरोप, सदस्यता रद्द करने की मांग किया – Lucknow News




लखनऊ कलेक्ट्रेट में भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की ओर से की गई टिप्पणी का विरोध किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने समाजवादी पार्टी और सांसद अजेंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी हंगामा किया। पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया मीडिया प्रभारी चेतना पांडे ने विरोध करते हुए बर्खास्त करने की मांग किया। चेतना पांडे ने कहा कि सपा सांसद का बयान पार्टी के चरित्र को दर्शाता है । यह लोग ना तो प्रधानमंत्री का सम्मान करते हैं और न महिलाओं का उनके यहां सम्मान जैसा शब्द है ही नहीं । हमारी मांग है कि सार्वजनिक मंच से देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की निम्नस्तरीय भाषा का प्रयोग न केवल प्रधानमंत्री का अपमान है, बल्कि यह देश की लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर चोट है। सांसद द्वारा अपशब्दों का प्रयोग करना उनकी कुंठा और सपा की विकास विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। मांग है कि मौजूदा विधायक को तत्काल पार्टी से बर्खास्त किया जाए और उनकी सदस्यता भी रद्द की जाए। पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि सपा सांसद अपने बयान के लिए बिना शर्त देश और प्रधानमंत्री से माफी मांगें । साथ ही उनके ऊपर संसद के उच्च सिद्धांतों के उल्लंघन को लेकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। संयुक्ता भाटिया ने कहां की प्रधानमंत्री के अपमान से पूरे देश के लोग आहत हैं और उनमें नाराजगी है। प्रधानमंत्री किसी एक दल या समुदाय का नहीं होता है बल्कि पूरे देश का मुखिया होता है। पीएम जैसे संवैधानिक और सर्वश्रेष्ठ पद पर बैठने वाले व्यक्ति का जो लोग अपमान करते हैं जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments