Sony Bravia सीरीज का नया स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च किया है। सोनी ने अपनी Bravia 3 लाइन-अप को रिफ्रेश करते हुए इस प्रीमियम स्मार्ट टीवी को उतारा है। यह स्मार्ट टीवी 4K रेजलूशन वाले डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट करता है। इस स्मार्ट टीवी पर मूवी, वेबसीरीज, क्रिकेट मैच आदि देखने में थिएटर वाला एक्सपीरियंस मिलेगा। इसमें डॉल्वी विजन, डॉल्वी एटमस जैसी नई टेक्नोलॉजी यूज की कई है।
कितनी है कीमत?
Sony Bravia 3II सीरीज को भारत में 99,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्ट टीवी 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच की स्क्रीन साइज में आता है। इसके अन्य मॉडल्स की कीमत क्रमशः 1,24,990 रुपये, 1,79,990 रुपये और 3,05,990 रुपये है। सोनी ब्रेविया के 55, 65 और 75 इंच वाले मॉडल को इसी महीने सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, 85 इंच वाला मॉडल अगस्त में उपलब्ध होगा।
Sony Bravia 3II सीरीज
इस सीरीज के सभी मॉडल 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 4K स्क्रीन के साथ आते हैं। इसमें कंपनी ने इन-हाउस XR प्रोसेसर यूज किया है। यह डॉल्वी विजन, डॉल्वी एटमस और DTS:X जैसे फीचर्स से लैस है। इसमें वेरिएबल रिफ्रेश रेट और मोशन हैंडलिंग जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं। गेमर्स के लिए कंपनी ने इस स्मार्ट टीवी में डेडिकेटेड गेम मैन्यू, डॉल्वी विजन गेमिंग और PS रिमोट प्ले सपोर्ट दिया है। PS5 के लिए HDMI 2.1 पोर्ट भी मिलेगा।
यह स्मार्ट टीवी गूगल के Android TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है। यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से 4 लाख से ज्यादा मूवीज और ऐप्स को एक्सेस कर सकते हैं। इसमें गूगल असिस्टेंड बेस्ड हैंड्स-फ्री वॉइस सर्च मिलता है। इसके अलावा गूगल कास्ट, एयर प्ले 2 और एप्पल होमकिट भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए Bravia 3II में लेटेस्ट WiFi, LAN, USB, HDMI पोर्ट्स दिए गए हैं। साथ ही, स्पीकर के लिए ऑडियो पोर्ट्स भी मिलते हैं।
यह भी पढ़ें – Samsung Galaxy A37 Review: प्रीमियम लुक वाला मिड बजट फोन, जानें कैसी है परफॉर्मेंस

