Amazon और Flipkart पर चल रही Summer Sale में 55 इंच के स्मार्ट टीवी पर बंपर ऑफर मिल रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर Samsung, Xiaomi, LG, Thomson, TCL जैसे ब्रांड्स के बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी को आधी कीमत में घर ला सकते हैं। इसके अलावा टीवी की खरीद पर कूपन डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स का भी लाभ ले सकते हैं। आइए, जानते हैं इस सेल में 55 इंच वाले स्मार्ट टीवी पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में…
Samsung Crystal 4K
सैमसंग का यह 55 इंच वाला LED स्मार्ट टीवी लॉन्च प्राइस से 31% सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा टीवी की खरीद पर 3,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर यह टीवी 40,490 रुपये में लिस्ट किया गया है। कूपन डिस्काउंट के बाद इसे 37,490 रुपये में खरीद सकते हैं। सैमसंग के इस टीवी की कीमत 58,900 रुपये है।
Xiaomi FX UHD
चीनी ब्रांड शाओमी के 55 इंच वाले स्मार्ट टीवी की कीमत में 44% की कटौती की गई है। इसे अमेजन पर 30,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत 54,999 रुपये है। इसके अलावा टीवी की खरीद पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ ले सकते हैं।
स्मार्ट टीवी पर ऑफर
TCL 4K Smart TV
टीसीएल के स्मार्ट टीवी पर 65% का बंपर प्राइस कट हुआ है। 1,09,990 रुपये की MRP वाला यह स्मार्ट टीवी अमेजन पर महज 37,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस टीवी की खरीद पर 1,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है।
LG AI Nano NU87
एलजी का 55 इंच वाला यह स्मार्ट टीवी 45,999 रुपये में मिल रहा है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत में 46% की कटौती की गई है। इसके अलावा 3,720 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। एलजी का यह स्मार्ट टीवी 85,990 रुपये की MRP पर लिस्ट किया गया है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में इसे काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।
Thomson Phoenix
थॉमसन कंपनी का यह स्मार्ट टीवी 29,999 रुपये में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में टीवी की खरीद पर 34% का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह स्मार्ट टीवी फ्लिपकार्ट पर 45,999 रुपये की MRP में लिस्ट किया गया है।
यह भी पढ़ें – मार्केट में धड़ल्ले से बिक रहे फर्जी स्मार्टफोन और एक्सेसरीज, कैसे करें असली-नकली की पहचान? ये है आसान तरीका

