Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशपूर्व सांसद स्व. शफीकुर्रहमान बर्क की बरसी, खिराजे अकीदत पेश: संभल...

पूर्व सांसद स्व. शफीकुर्रहमान बर्क की बरसी, खिराजे अकीदत पेश: संभल में हजारों लोग जुटे, सांसद बर्क बोले- लोगों के दिलों में दादा की मोहब्बत जिंदा – Sambhal News




संभल और मुरादाबाद के पूर्व सांसद तथा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क की दूसरी बरसी पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद, विधायक सहित हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने डॉ. बर्क के जनसेवा के कार्यों को याद किया और कहा कि उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। उक्त कार्यक्रम रविवार शाम 6 बजे संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के महमूद खां सराय स्थित एक बैंक्वेट हॉल में हुआ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे डॉ. बर्क के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें गरीबों और वंचितों का सच्चा नेता बताया गया। इस दौरान उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। 4 तस्वीरें देखिए… संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद और डॉ. बर्क के पोते जियाउर्रहमान बर्क ने अपने संबोधन में कहा कि उनके दादा डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के प्रति लोगों का प्यार आज भी बरकरार है। उन्होंने बताया कि डॉ. बर्क की यादें और उनका राजनीतिक सफर लोगों के दिलों में जीवित है। सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि उनके दादा ने हमेशा आम लोगों की आवाज उठाई, चाहे वह जमीन पर हो, विधानसभा में या संसद में। उन्होंने हर वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और कभी समझौता नहीं किया। जियाउर्रहमान बर्क ने आगे कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने संकल्प लिया कि वह हमेशा क्षेत्र की जनता के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करते रहेंगे। इस अवसर पर रामपुर के सपा सांसद मोहिबुल्लाह, सपा विधायक कमाल अख्तर, सपा विधायक फहीम इरफान, सपा विधायक इकबाल महमूद के पुत्र सुहैल इकबाल, सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खान, जामा मस्जिद इंतेजामिया कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट, हाजी अनीस, मौलाना कलीम अशरफ, मौलाना फाजिल, मौलाना शरीफ और मौलाना फैजान अशरफ सहित हजारों लोग मौजूद थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments