Friday, July 3, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशउन्नाव में युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या: पुलिस...

उन्नाव में युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, किराने का दुकान चलाता था – Magarwara (Sadar Tehsil) News




उन्नाव जनपद के दही थाना क्षेत्र के तार गांव में गुरुवार शाम एक युवक ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अनिल राठौर पुत्र उमा शंकर के रूप में हुई है, जो तार गांव, थाना दही, जनपद उन्नाव का निवासी था। परिजनों के अनुसार, उन्होंने अनिल को फंदे पर लटका देखा और तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अनिल अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। वह गांव में एक किराने की दुकान चलाता था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। इस घटना से परिवार सदमे में है। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments