Tuesday, June 30, 2026
Homeराज्यदिल्लीसिसोदिया पंजाब में CM मान से बड़े स्टार प्रचारक: लुधियाना उपचुनाव...

सिसोदिया पंजाब में CM मान से बड़े स्टार प्रचारक: लुधियाना उपचुनाव में AAP के 40 नेताओं की लिस्ट जारी, पत्नी के साथ केजरीवाल और राघव चड्ढा भी मांगेंगे वोट – Ludhiana News


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया।

पंजाब में लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के अलावा दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पंजाब CM भ

.

लिस्ट में पहले नंबर पर केजरीवाल और दूसरे नंबर पर सिसोदिया का नाम रखा गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम तीसरे नंबर पर है। मनीष सिसोदिया पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी भी हैं।

इनके अलावा पार्टी की पंजाब इकाई के प्रधान अमन अरोड़ा, केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, दिल्ली की पूर्व CM आतिशी के साथ-साथ पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा व संजय सिंह का नाम भी स्टार प्रचारकों में रखा गया है।

तकरीबन 4 महीने पहले AAP में शामिल हुई पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में रखा गया है। पंजाब के सभी मंत्रियों और लुधियाना जिले के कुछ विधायकों को भी स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी गई है।

लुधियाना वेस्ट सीट पर मतदान 19 जून को होगा। कांग्रेस अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट पहले ही जारी कर चुकी है।

आप पार्टी द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट।

क्यों हो रहा उपचुनाव

लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से AAP विधायक गुरप्रीत गोगी (57) की करीब 4 महीने पहले गोली लगने से मौत हो गई थी। जिस समय गोली चली, उस समय वह खाना खा रहे थे। कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी सुखचैन कौर और बेटा विश्वास मौके पर पहुंचे तो गोगी खून से लथपथ कमरे में गिरे हुए थे।

DMC अस्पताल में उनका पोस्टमॉर्टम कराया गया। उसमें पता चला कि गोली उनके सिर के दाईं तरफ से लगी और आर-पार हो गई। इसके बाद लुधियाना के KVM स्कूल के पास श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments