Friday, July 3, 2026
HomeबॉलीवुडRCB की विक्ट्री परेड में मची भगदड़, 11 की मौत, 30 से...

RCB की विक्ट्री परेड में मची भगदड़, 11 की मौत, 30 से ज्यादा घायल, टूटा अनुष्का शर्मा का ‘दिल’, कही ये बात


Last Updated:

Anushka Sharma On RCB Victory Parade Turns Stampede: आरसीबी स्टार विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने टीम के आधिकारिक बयान को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए टूटे दिल वा…और पढ़ें

अनुष्का शर्मा इस हादसे से काफी दुखी हैं.

हाइलाइट्स

  • RCB की विक्ट्री परेड में भगदड़, 11 की मौत, 30 घायल.
  • अनुष्का शर्मा ने हादसे पर दुख जताया, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की.
  • RCB ने घटना पर शोक व्यक्त किया, समर्थकों से सुरक्षित रहने की अपील की.

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस आईपीएल 2025 जीत की खुशी मना रहे थे. लेकिन इस जीत के 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि ये खुशियां मातम में बदल गईं. बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की IPL 2025 विक्ट्री परेड के दौरान, चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ जैसी स्थिति में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए. अनुष्का शर्मा भी इस हादसे से टूट गई हैं. उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर दुख जताया है.

RCB ने एक ऑफिशियल नोट शेयर किया है, जिसमें कहा गया है, ‘हम मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से काफी दुखी हैं, जिसमें टीम के आज दोपहर में यहां आने के बाद पूरे बेंगलुरु में लोगों की भीड़ जुटने की बात कही गई है. सभी की सुरक्षा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है. आरसीबी इस घटना में हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करता है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है. स्थिति से अवगत होने के तुरंत बाद हमने अपने कार्यक्रम में संशोधन किया और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन किया. हम अपने सभी समर्थकों से आग्रह करते हैं कि कृपया सुरक्षित रहें’.





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments