असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग जारी है. तीनों राज्यों में अलग-अलग पोलिंग बूथों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई. भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह 11 बजे तक Assam में 38.92%, Kerala में 33.28% और Puducherry में 37.06% मतदान दर्ज किया गया है. शुरुआती रुझानों में असम सबसे आगे रहा, जबकि केरल और पुडुचेरी में भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली. वोटर ईवीएम के जरिए अपने अधिकार का प्रयोग करते दिखे. वोटर यह तय करेंगे कि सत्ता किसके हाथ में जाएगी. पूरे चुनाव प्रचार के दौरान सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अब अंतिम फैसला जनता के हाथ में है. निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने हर बूथ पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. इस बार बड़ी संख्या में युवा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे. अब सबकी नजर इस बात पर है कि किसे सत्ता मिलेगी और किसे हार का सामना करना पड़ेगा.
Assam Chunav Voting LIVE : अखिल गोगोई बोले- ‘असम में इस बार चुनाव लोकतंत्र को बचाने के लिए’
अखिल गोगोई ने असम में वोटिंग के दौरान बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता फासीवादी सरकार से लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट डाल रही है और बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंच रही है. शिवसागर सीट से चुनाव लड़ रहे गोगोई ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से काम कर रही है और इस बार विपक्ष आसानी से जीत दर्ज करेगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि वह अपनी सीट 50 हजार से अधिक वोटों से जीतेंगे. इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है, जहां बीजेपी और उसके सहयोगी दल के उम्मीदवार भी मैदान में हैं. वहीं, असम की 126 सीटों पर हो रहे चुनाव में 722 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं और सत्तारूढ़ बीजेपी तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है.
Karnataka, Nagaland Tripura Bye Election: कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक का वोटिंग ट्रेंड
कर्नाटक (बागलकोट – 24) – 43.75%
कर्नाटक (दावणगेरे साउथ – 107) – 37.17%
नागालैंड (कोरिडांग – 28) – 59.52%
त्रिपुरा (धर्मनगर – 56) – 52.76%
Assam, Kerala, Puducherry Voting trends LIVE: असम, केरल और पुडुचेरी में बंपर वोटिंग
दोपहर 1:00 बजे तक के अनुमानित मतदान रुझानों के अनुसार असम में 59.63%, केरल में 49.70% और पुडुचेरी में 56.83% मतदान दर्ज किया गया है.
- असम : 59.63% मतदान
- केरल: 49.70% मतदान
- पुडुचेरी: 56.83% मतदान
ये आंकड़े दोपहर 1:00 बजे तक के अनुमानित मतदान प्रतिशत (VTR) को दर्शाते हैं.
Assam Chunav Voting LIVE : असम चुनाव को लेकर CM हिमंता की पत्नी की बड़ी भविष्यवाणी
असम विधानसभा चुनाव में वोट डालने पहुंची मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा ने कहा- ‘बीजेपी और एनडीए सौ फीसदी स्वीप कर रही है. सीएम हिमंता बिस्वा सरमा असम की जालुकबारी से उम्मीदवार हैं.’
kerala Chunav Voting LIVE : कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने डाला अपना वोट
केरल विधानसभा चुनाव में तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपना वोट डाला. इसके बाद महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा- ‘हमने अभी तक बिल का ड्राफ़्ट नहीं देखा है. मुझे पता है कि वे इसके लिए 16 अप्रैल को संसद का सत्र बुलाने की योजना बना रहे हैं. हमें बिल देखना होगा और समझना होगा कि वे क्या प्रस्ताव दे रहे हैं. हमें संघवाद, विधायिका के कामकाज और संसद पर इसके असर का पता लगाना होगा. क्या 800 के आस-पास लोग होंगे? क्या उन्हें बोलने का मौका मिलेगा? इन सभी मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए.’
kerala Chunav Voting LIVE: केरल चुनाव में वोट डालने के बाद बोले एक्टर कुंचाको बोबन, ‘वोट डालना मेरा अधिकार है’
केरल विधानसभा चुनाव में वोट डालने के बाद एक्टर कुंचाको बोबन ने कहा- ‘एक आम नागरिक के तौर पर, वोट डालना मेरा अधिकार है. मुझे लगता है कि मैंने अपनी वोटिंग पावर का इस्तेमाल पूरी ज़िम्मेदारी से किया है. अपने लिए, देश के लिए और लोगों के लिए. हम अपनी सरकार, अपने प्रतिनिधियों को इसलिए चुनते हैं ताकि वे सभी मुद्दों को सुलझा सकें. उम्मीद है कि देश में या मेरे अपने इलाके में अभी जो भी मुद्दे चल रहे हैं, उन्हें चुनी हुई सरकार सुलझा लेगी.’
#WATCH | Actor Kunchacko Boban says, “As an ordinary citizen, it is my right to utilise my vote. I think I have utilised my voting power responsibly for myself, for the country, and for the people…We are electing our Govt, our representatives, to clear all of the issues.… https://t.co/QnrRoYvYdL pic.twitter.com/2mnn5QSKN5
— ANI (@ANI) April 9, 2026
kerala, Assam, Puducherry Chunav Voting LIVE : असम, केरल और पुडुचेरी का 11 बजे का वोटिंग प्रतिशत जानें
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक असम में 38.92 प्रतिशत, केरल में 33.28 प्रतिशत और पुडुचेरी में 37.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.
Puducherry Chunav Voting LIVE : पुडुचेरी चुनाव में वोट डालने के बाद बोले मोहन कुमार- ‘लोग डबल इंजन की सरकार चाहते हैं’
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में वोट डालने के बाद BJP के प्रदेश महासचिव (पुडुचेरी) मोहन कुमार ने विलियानूर में कहा, ‘बड़ी संख्या में लोग अपना वोट डालने आ रहे हैं. लोग यहां ‘डबल-इंजन’ सरकार चाहते हैं. हर कोई एक विकसित पुडुचेरी के लिए वोट कर रहा है. जनता PM मोदी के नेतृत्व में विकास चाहती है. NDA यहां अपनी सरकार बनाएगी.
Assam Chunav Voting LIVE: पीयूष हजारिका निश्चित रूप से जीतेंगे, असम चुनाव को लेकर बोलीं अभिनेत्री एमी बरुआ
असम चुनाव में मोरीगांव में वोट डालने के बाद मंत्री और जागीरोड विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार पीयूष हजारिका की पत्नी, अभिनेत्री एमी बरुआ ने कहा- ‘यह मेरे पति का चौथा चुनाव है, और मुझे लगता है कि नतीजा अच्छा रहेगा। यह तय है कि असम में BJP अपनी सरकार बनाएगी। असम की बेटी होने के नाते, मैं कह सकती हूं कि यहां BJP ही आ रही है. लोग विकास के लिए वोट करेंगे। पीयूष हजारिका निश्चित रूप से जीतेंगे.’
#WATCH | Jagiroad, Morigaon: Actress Aimee Baruah, wife of Assam Minister & BJP candidate from Jagiroad Assembly constituency, Pijush Hazarika, says, “This is the fourth election of my husband, and I think the result will be good. It is certain that the BJP will form its… https://t.co/pinqGgRswc pic.twitter.com/rER7Kaoot8
— ANI (@ANI) April 9, 2026
kerala Chunav Voting LIVE: केरल चुनाव में UDF का जबरदस्त जीत मिलेगी, वोट डालने के बाद बोले ए.के. एंटनी
केरल विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए.के. एंटनी ने कहा-, ‘इस चुनाव में लोगों का साफ़ फ़ैसला है. लोग इस मौजूदा LDF सरकार को हटाना चाहते हैं. केरल में UDF की ज़बरदस्त जीत होगी. वोटों की गिनती के बाद, UDF सरकार बनाएगी और LDF विपक्ष में बैठेगी. वे इस बुरी हार की वजहों पर चर्चा करना शुरू करेंगे. BJP की केरल में पार्टी नहीं है. केरल के लोग BJP को पसंद नहीं करते. मेरे हिसाब से, पिनाराई सरकार का समय अब खत्म हो गया है. अब से, पिनाराई सरकार एक कार्यवाहक सरकार के तौर पर काम करेगी.’
kerala Chunav Voting LIVE : अभिनेता ममूटी कुछ इस अंदाज वोट डालने पहुंचे
केरल चुनाव 2026 में अभिनेता ममूटी और उनकी पत्नी सुल्फथ कुट्टी कोच्चि में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने पहुंचे.
kerala Chunav Voting LIVE: केरल चुनाव में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने डाला वोट
केरल विधानसभा चुनाव में वोट डालने के बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा- ‘मुझे बहुत खुशी है कि मैंने मतदान किया है, और मैं राज्य के सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे बड़ी संख्या में बाहर निकलें और अपने इस पवित्र कर्तव्य का पालन करें. लोकतंत्र न केवल हमारी धरती में, बल्कि हमारे दिलों में भी बहुत गहराई तक बसा हुआ है. आइए, हम लोकतंत्र के इस कर्तव्य को साकार करें.’
Assam Chunav Voting LIVE : असम में वोटिंग से पहले मां कामाख्या मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी से उम्मीदवार हिमंता बिस्वा सरमा गुवाहाटी के मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे. उनके साथ उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा भी दिखीं. इसके बाद वे वोट डालने पहुंचे.
#WATCH | Assam CM and candidate from Jalukbari, Himanta Biswa Sarma arrives at Maa Kamakhya Temple in Guwahati to offer prayers. His wife Riniki Bhuyan Sharma is also with him. pic.twitter.com/zkJ2HdKx2s
— ANI (@ANI) April 9, 2026
kerala Chunav Voting LIVE : केसी वेणुगोपाल ने केरल और असम में कांग्रेस की सरकार बनने का किया दावा
केरल के अंबालापुझा में अपना वोट डालने के बाद कांग्रेस महासचिव (संगठन) और सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा- ‘असम में एक अहंकारी मुख्यमंत्री हैं, जो देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं. आप उनका अहंकार देखिए, जिस तरह से उन्होंने पवन खेड़ा को गिरफ़्तार करने के लिए पुलिस भेजी. यह देश के सबसे तानाशाह मुख्यमंत्री हैं, ठीक पिनाराई विजयन की तरह. असम की जनता आज उन्हें सबक सिखाएगी.’
Puducherry Chunav Voting LIVE : पुडुचेरी चुनाव में बाइक से वोट डालने पहुंचे सीएम एन. रंगास्वामी
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और मंगलम और थट्टनचावडी विधानसभा सीटों से ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) के उम्मीदवार एन. रंगास्वामी, पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए अपना वोट डालने के बाद अपनी बाइक से रवाना हुए.
#WATCH | Puducherry CM and All India NR Congress (AINRC) candidate from Mangalam and Thattanchavady assembly constituency, N Rangaswamy, leaves on his bike after casting his vote for the Puducherry Assembly Elections. pic.twitter.com/6X7TJFanED
— ANI (@ANI) April 9, 2026
कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक वोटिंग प्रतिशत कितना रहा?
उपचुनाव (AC-Bye Election):
Karnataka (दावणगेरे साउथ – 107) – 9.01%
Karnataka (बागलकोट – 24) – 11.87%
Nagaland (कोरिडांग – 28) – 19.80%
Tripura (धर्मनगर – 56) – 15.63%
यह आंकड़े अनुमानित मतदान प्रतिशत (VTR) हैं, जो सुबह 9:00 बजे तक के रुझानों पर आधारित हैं.
kerala, Assam, Puducherry Chunav Voting LIVE : केरल, असम, और पुडुचेरी में सुबह 9 बजे का वोटिंग प्रतिशत कितना रहा?
पोलिंग ट्रेंड्स (09-04-2026, सुबह 9:00 बजे तक)
Assam – 17.87% मतदान
Kerala – 16.23% मतदान
Puducherry – 17.41% मतदान
Assam Chunav Voting LIVE : गौरव गोगोई की बुआ ने असम चुनाव चुनाव में जीत का दिया आशीर्वाद
असम चुनाव में असम कांग्रेस अध्यक्ष और जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई की बुआ, लक्ष्मी रानी गोगोई ने वोट डालने के बाद कहा- ‘मैं चाहती हूं कि असम का और अधिक विकास हो. मैं गौरव को आशीर्वाद देती हूं. वह कम बोलते हैं, लेकिन सच बोलते हैं. मैं हमेशा उनकी तरक्की के लिए प्रार्थना करती हूं.’
#WATCH | Jorhat: Aunt of Assam Congress President and Congress candidate from Jorhat Assembly constituency, Gaurav Gogoi, Lakshami Rani Gogoi says, “I want Assam to develop more and more… I bless Gaurav… He speaks less but truthfully… I always pray for his progress…” pic.twitter.com/MLPxVd74sI
— ANI (@ANI) April 9, 2026
Assam Chunav Voting LIVE : असम चुनाव में वोट डालने के बाद बोले गौरव गोगोई- हमें लोकतंत्र की जड़ें मजबूत करना है
असम चुनाव में जोरहाट में अपने मताधिकारों का प्रयोग करने के बाद असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने कहा- ‘हम लोकतंत्र और असम की जड़ों को मज़बूत करना चाहते हैं. असम के लोग एक नए असम की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएंगे.’
#WATCH | Jorhat | Assam Congress President & Congress candidate from Jorhat assembly constituency, Gaurav Gogoi says, “We want to strengthen the democracy and the roots of Assam…The people of Assam will play a decisive role towards a new Assam.” pic.twitter.com/Df4g0dAn2s
— ANI (@ANI) April 9, 2026
kerala Chunav Voting LIVE : झूठा प्रचार LDF को नहीं हरा सकता, केरल में वोट डालने के बाद बोले सीएम विजयन
केरल चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा- ‘झूठा प्रचार LDF को नहीं हरा सकता. हमें हमेशा लोगों पर भरोसा रहा है, और लोगों को हम पर भरोसा है. पिछले दस सालों से हम लोगों के साथ चले हैं, और यह सफ़र जारी रहना चाहिए. हम लोगों के साथ हैं, और लोग हमारे साथ हैं. सांप्रदायिक प्रचार हमें नहीं हरा सकता.’

