Sunday, May 10, 2026
Homeबॉलीवुड'धुरंधर 2' के मेकर्स का मास्टर प्लान, थिएटर्स में रिलीज होगा टीजर,...

‘धुरंधर 2’ के मेकर्स का मास्टर प्लान, थिएटर्स में रिलीज होगा टीजर, इस फिल्म के साथ दिखेगी सीक्वल की पहली झलक!


Last Updated:

साल 2026 की शुरुआत किसी बड़े धमाके से कम नहीं होने वाली है. रणवीर सिंह के फैंस के लिए एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर वे खुशी से झूम उठेंगे. खबर है कि मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 का टीजर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के साथ रिलीज किया जा सकता है. साल 2025 की सबसे बड़ी हिट धुरंधर के बाद अब इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है और ‘बॉर्डर 2’ जैसी बड़ी फिल्म के साथ टीजर जोड़ना मेकर्स का एक मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

मार्च महीने में रिलीज होगी रणवीर सिंह की धुरंधर 2 फिल्म.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म धुरंधर पार्ट 2 को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्साह है. साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर रही इसके पहले पार्ट की सफलता के बाद अब हर कोई इसके दूसरे चैप्टर का इंतजार कर रहा है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी यह धमाकेदार स्पाई थ्रिलर रिलीज के एक महीने बाद भी सिनेमाघरों में छाई हुई है. अब खबर है कि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का टीजर 23 जनवरी को सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के साथ रिलीज किया जाएगा.

‘धुरंधर 2’ के टीजर की खबर से झूम उठे फैंस

इस खबर के सामने आने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘वाकई स्मार्ट मूव है! इस मैडनेस को महसूस करने के लिए बड़ा पर्दा ही सबसे सही जगह है’. दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वाह! अब होगा असली डबल धमाका’. एक और फैन ने उत्सुकता जाहिर करते हुए लिखा, ‘अब तो बॉर्डर 2 थिएटर में जाकर देखने की एक और बड़ी वजह मिल गई है. सनी देओल की फिल्म और इस टीजर दोनों का बड़ी बेसब्री से इंतजार है’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि वे दूसरा पार्ट इतनी जल्दी रिलीज कर रहे हैं, वरना अक्सर हमें सालों इंतजार करना पड़ता है और तब तक हम कहानी ही भूल जाते हैं.’

क्या होगा धुरंधर पार्ट 2 की कहानी में?

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर असल जिंदगी की बड़ी घटनाओं से प्रेरित है, जैसे 1999 का IC-814 हाईजैकिंग, 2001 का संसद हमला और 2008 के मुंबई आतंकी हमले. सीक्वल में रणवीर सिंह के किरदार हमजा की पिछली कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें ल्यारी में उसकी शुरुआत और उसके गुप्त एंटी-टेरर ऑपरेशन के पूरा होने का सफर दिखाया जाएगा.

इस दिन रिलीज होगी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’

बताते चलें कि धुरंधर की स्टारकास्ट में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और राकेश बेदी जैसे दिग्गज सितारे भी शामिल हैं. दूसरे पार्ट में भी यही सितारे नजर आएंगे. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जहां इसकी सीधी टक्कर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स’ से होगी. वहीं सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ एक शानदार वॉर ड्रामा है. इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ-साथ मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा भी नजर आएंगी. यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

‘धुरंधर 2’ के मेकर्स का मास्टर प्लान, इस फिल्म के साथ दिखेगी पहली झलक!



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments