Tuesday, June 30, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशछतरपुर समलैंगिक केस; एक युवती एसपी ऑफिस पहुंची: बोली- पार्टनर के...

छतरपुर समलैंगिक केस; एक युवती एसपी ऑफिस पहुंची: बोली- पार्टनर के साथ रहने दिया जाए; परिजन-पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप लगाए – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर जिले में समलैंगिक विवाह का एक मामला सामने आया था। बुधवार को दोनों के परिजन अपने-अपने साथ ले गए थे। आज (गुरुवार) एक युवती ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपने परिजनों और पुलिस प्रशासन पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने अपनी पार्टनर के साथ रहने की अनुमति और सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती का कहना है कि वे दोनों अपनी मर्जी से साथ रहना चाहती हैं, लेकिन समाज और परिवार उनके रिश्ते का विरोध कर रहे हैं। उसने प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने और अपनी जीवनसंगिनी से मिलवाने की अपील की है। पांच साल से थे संबंध
जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय काजल (बदला नाम) और 21 साल की रानी (बदला नाम) पिछले पांच वर्षों से प्रेम संबंध में हैं। उनकी मुलाकात एक जलपान गृह में हुई थी। हाल ही में दोनों ने एक मंदिर में विवाह कर जीवन भर साथ रहने का संकल्प लिया। इस दौरान काजल ने रानी की मांग में सिंदूर भरा और मंगलसूत्र पहनाया। इस संबंध की जानकारी मिलने पर दोनों परिवारों ने कड़ा विरोध किया था। युवतियों के घर से लापता होने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दस्तयाबी के बाद बुधवार को सिविल लाइन थाने में घंटों गहमागहमी रही, जहां पुलिस ने समझाइश देकर दोनों को उनके परिजनों के साथ भेज दिया था। गुरुवार को एक युवती ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया कि थाना परिसर और घर पर उसके साथ मारपीट की गई है। उसने जानमाल की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस विभाग द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments