Monday, June 29, 2026
Homeएजुकेशनजेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा बेहद करीब, जान लें आखिरी...

जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा बेहद करीब, जान लें आखिरी समय की तैयारी के टिप्स


Image Source : PEXELS
सांकेतिक फोटो

अगर आपने जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा के लिए आवेदन किया है और इसमें शामिल होंगे तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी से शुरू होना है, जिसमें अब बेहद कम समय शेष रह गया है। हम कह सकते हैं कि परीक्षा में केवल चंद दिन ही बचे हैं। वैसे तो इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स इसकी तैयारी में जी-तोड़ लगे ही होंगे और बहुत पहले से इसमें जुटे होंगे। लेकिन आखिरी समय की तैयारी हमेशा कुछ बेहतर रिजल्ट दे सकती है। ऐसे में इन आखिरी दिनों में बिलकुल भी ढील न दें। इस लास्ट टाइम में हम अपनी तैयारी बेहतर रखने के लिए क्या करें? आज इस खबर के जरिए हम कुछ इससे संबंधित टिप्स देंगे, जिनको फॉलो करके आप शानदार रिजल्ट हासिल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं। 

  • सबसे पहले आपको बता दें कि किसी भी परीक्षा की तैयारी हेतु स्टडी प्लान बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आखिरी समय की तैयारी के लिए भी एक प्लान आवश्यक है। 
  • अब जब परीक्षा में दिन बेहद कम बचे हैं तो ऐसे में नए विषय में अपना ज्यादा समय खर्च न करें।
  • लास्ट की तैयारी में आप अपने रिवीजन पर भी फोकस करें। इसको आप लगातर दोहराते रहें। अंतिम समय की तैयारी में यह बेहज जरूरी होता है। खास कर फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ में जरूरी फॉर्मूला, रिवाइजिंग की-कॉन्सेप्ट और प्रॉब्लम सॉल्विंग टेक्निक पर फोकस करें।
  • ध्यान रहे कि जिसके बारे में समझ नहीं आ रहा या कोई नया टॉपिक है तो उसे छोड़ दें क्योंकि एग्जाम नजदीक है और ऐसे में नए टॉपिक पर ध्यान देना पूरी रिवीजन में दिक्कत कर सकता है।
  • आखिरी समय की तैयारी में अधिक महत्व वाले विषयों को प्राथमिकता दें। 
  • लगातार मॉक टेस्ट देते रहें। एक भी दिन ऐसा छोड़ें जिस दिन मौक टेस्ट न दें। इसकी प्रैक्टिस सिर्फ एग्जाम पैटर्न को समझने में मदद नहीं करती है, बल्कि बार-बार होने वाली गलती से भी बचाती है। 
  • मॉक टेस्ट को घड़ी में टाइम सेट कर दें। इससे रियल टाइम परीक्षा के लिए अच्छी प्रैक्टिस हो सकती है। हर सेक्शन को टाइम सेट कर सॉल्व करें। इसके साथ ही अपने प्रदर्शन का एनालिसिस करें। 
  • कोई भी परीक्षा क्यों न हो, मेहनत के साथ स्ट्रेटजी भी बहुत काम आती है, जो आपका प्रदर्शन बदल सकती है। ऐसे में आप उन विषयों का चयन करें जिनमें कम जटिलता के साथ हाई स्कोरिंग की संभावना हो। 
  • आखिरी वीक के लिए उम्मीदावर एक क्विक रिवीजन प्लान जरूर तैयार करें।

ये भी पढ़ें- 

भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है? जान लें; अधिकतर को नहीं होगा पता

 

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments