Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशनेट का पेपर देकर लौट रहे सिपाही की मौत: रायबरेली में...

नेट का पेपर देकर लौट रहे सिपाही की मौत: रायबरेली में कोहरे के कारण बाइक ट्रक से टकराई, जौनपुर में था तैनात – Raebareli News


आशीष कुमार श्रीवास्तव | रायबरेली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में बांदा-बहराइच हाईवे पर रानीखेड़ा के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार पुलिसकर्मी की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान जौनपुर जिले के सुजानगंज थाने में तैनात सिपाही शिवनारायन (25) पुत्र राम लौटन के रूप में हुई है। वह निहाल खेड़ा मजरे भौसी के निवासी थे।

यह घटना रात करीब 10 बजे हुई, जब शिवनारायन लखनऊ से नेट का पेपर देकर वापस लौट रहे थे। रानीखेड़ा के पास उनकी बाइक एक ट्रक से टकरा गई, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि शिवनारायन की भर्ती वर्ष 2019 में हुई थी।

शिवगढ़ थाना प्रभारी विन्ध्य विनय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घने कोहरे के कारण बाइक सवार सिपाही खड़े ट्रक से टकरा गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी ने आगे बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments