Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशविधान परिषद सभापति की अध्यक्षता में होगी बैठक: 4 जून को...

विधान परिषद सभापति की अध्यक्षता में होगी बैठक: 4 जून को नियम पुनरीक्षण समिति करेगी विभिन्न मुद्दों की समीक्षा – Jaunpur News


जौनपुर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के कार्यकारी सभापति धर्मेन्द्र कुमार भारद्वाज।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के कार्यकारी सभापति धर्मेन्द्र कुमार भारद्वाज की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। यह बैठक 4 जून 2025 को जौनपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। इसमें जौनपुर और गाजीपुर के अधिकारी शामिल होंगे।

नियम पुनरीक्षण समिति की इस बैठक में कई प्रमुख विषयों पर चर्चा होगी। पिछले तीन वर्षों के विधान परिषद में पूछे गए अल्पसूचित, तारांकित और अतारांकित प्रश्नों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही प्राप्त याचिकाओं और विशेषाधिकार हनन के मामलों पर भी विचार-विमर्श होगा।

बैठक में विधान परिषद सदस्यों से प्राप्त पत्रों और उन पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली जाएगी। अधिकारियों के संसदीय व्यवहार और प्रक्रिया की भी समीक्षा होगी। इसके अलावा विधायकों के प्रोटोकॉल उल्लंघन से जुड़े लंबित मामलों पर भी चर्चा की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments