Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यदिल्लीअफ्रीकी फुटबॉल कोच को दिल्ली BJP पार्षद की धमकी; VIDEO: कहा-...

अफ्रीकी फुटबॉल कोच को दिल्ली BJP पार्षद की धमकी; VIDEO: कहा- यहां का पैसा खा रहे हो तो हिंदी सीखो, वरना पार्क छीन लेंगे


  • Hindi News
  • National
  • Delhi BJP Councillor Viral Video; Renu Chaudhary | African Football Coach

नई दिल्ली19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के पटपड़गंज वार्ड से बीजेपी पार्षद रेनू चौधरी ने खुद यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।

दिल्ली के पटपड़गंज वार्ड से बीजेपी पार्षद रेनू चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे एक अफ्रीकी फुटबॉल कोच को एक महीने के भीतर हिंदी सीखने की चेतावनी देती नजर आ रही हैं। पार्षद कहती हैं कि अगर हिंदी नहीं सीखी तो पार्क छीन लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, यह अफ्रीकी नागरिक करीब 15 साल से उसी इलाके में रह रहा है। उसने दिल्ली नगर निगम से पार्क किराए पर लिया है और इसमें बच्चों को फुटबॉल कोचिंग देता है। पार्षद ने धमकाने का वीडियो खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

इसमें रेनू चौधरी अफ्रीकन कोच से पूछती हैं कि वह अब तक हिंदी क्यों नहीं सीख पाया? यहां का पैसा खा रहे हो तो हिंदी बोलना सीखो। जब वहां मौजूद कुछ लोग इस बात को मजाक समझकर हंसते हैं, तो पार्षद कहती हैं कि यह कोई मजाक नहीं है और वह इस चेतावनी को लेकर गंभीर हैं।

अब वीडियो देखें…

वीडियो वायरल होने के बाद पार्षद ने सफाई दी

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसे धमकी और भेदभाव से जोड़कर देखा गया। बढ़ते विरोध के बीच बीजेपी पार्षद ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी को डराने या अपमानित करने का नहीं था। उनका कहना है कि वह पार्क नगर निगम (एमसीडी) के अधीन है और वहां व्यावसायिक गतिविधि करने के लिए शुल्क देना जरूरी है।

पार्षद बोलीं- अफ्रीकी नागरिक अधिकारियों से बात नहीं कर पा रहा था

रेनू चौधरी के अनुसार, उन्होंने आठ महीने पहले भी कोच से एमसीडी को रेवेन्यू देने की बात कही थी, लेकिन हिंदी न आने के कारण एमसीडी अधिकारियों को उससे बातचीत में परेशानी हो रही थी। उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से उन्होंने कोच को बुनियादी हिंदी सीखने की सलाह दी थी।

पार्षद ने कहा- मैंने खुद उससे कहा था कि वह बुनियादी हिंदी सीख ले, ताकि बातचीत में कोई दिक्कत न हो। उसके लिए हिंदी ट्यूटर का इंतजाम कराने और उसकी फीस खुद देने की भी पेशकश की थी, लेकिन उसने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दें…

पार्षद के पहले भी धमकाने के वीडियो सामने आए हैं

भाजपा पार्सद रेनू चौधरी के सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और पहले भी कई वीडियो अपलोड कर चुकी हैं। इन वीडियो में वो अधिकारियों और नागरिकों को धमकाती हुई नजर आती हैं। खासकर निगम की ओर से कार्रवाई करने की धमकी देती हैं। इस वजह से उनके वीडियो वायरल होते रहते हैं।

———————-

दिल्ली MCD उपचुनाव में BJP को 2 सीटों का नुकसान:9 से घटकर 7 सीटें हुईं; कांग्रेस का खाता खुला, AAP की 3 सीटें बरकरार

दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों पर उपचुनावों के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने 7, आम आदमी पार्टी ने 3 और कांग्रेस-ऑल इंडिया फॉर्वर्ड ब्लॉक पर जीत हासिल की है। इससे पहले 12 वार्डों में से 9 भाजपा और 3 आप के पास थे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments