Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसाइबर ठगी का शिकार हुई हाथरस की युवती: व्हाट्सएप कॉल पर...

साइबर ठगी का शिकार हुई हाथरस की युवती: व्हाट्सएप कॉल पर विदेश भेजने का झांसा देकर चंडीगढ़ बुलाया, संपर्क टूटा – Hathras News


हाथरस1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाथरस के मुरसान क्षेत्र में एक युवती के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। युवती अनजान नंबर से आई व्हाट्सएप कॉल के बाद से लापता है। परिवार के लोग पुलिस से उसे खोजने की गुहार कर रहे हैं।

पीड़िता की छोटी बहन ने पुलिस को सूचना दी है। उसने बताया कि उसकी बहन को पहले हरियाणा बुलाया गया। बाद में विदेश जाने के लिए वीजा आवेदन का झांसा देकर चंडीगढ़ आने को कहा गया। इसके बाद उसकी बहन चली गई। दोपहर के बाद से युवती का अपने परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। युवती के परिवार के लोग काफी परेशान हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले में साइबर ठगी की आशंका है। वे इस दिशा में जांच की रही है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments