Sunday, May 10, 2026
Homeबॉलीवुड'इतना नंगा-बेशर्म आदमी आज तक नहीं देखा', पीयूष मिश्रा बोले- रणबीर कपूर...

‘इतना नंगा-बेशर्म आदमी आज तक नहीं देखा’, पीयूष मिश्रा बोले- रणबीर कपूर अपनी लीगेसी का 1% भी नहीं ढोते


नई दिल्ली. बॉलीवुड में हर रोज नए-नए सितारे हीरो बनने के लिए मायानगरी में आते हैं, लेकिन कुछ ही अपनी टैलेंट से प्रभावित करते हैं. कुछ तो ऐसा कर देते हैं, जो सालों तक भूल पाना लोगों के मुश्किल हो जाता है. दिग्गज एक्टर-राइटर पीयूष मिश्रा ने हाल ही में रणबीर कपूर को बॉलीवुड का सबसे अनोखा सितारा बता दिया है. उन्होंने रणबीर कपूर वह
सितारा हैं. जो ऐसे घर से आते हैं, जहां एक से बढ़कर एक सुपरस्टार हुए, लेकिन आरके ऐसा व्यवहार करते हैं जैसे कि इसमें से कुछ भी उसका नहीं है.

पीयूष मिश्रा ने रणबीर कपूर के व्यक्तित्व पर चौंकाने वाली बात कही है. उन्होंने ‘रॉकस्टार’ और ‘तमाशा’ में रणबीर के साथ काम किया है. ‘द लल्लनटॉप’ को दिए एक इंटरव्यू में मिश्रा ने कहा कि रणबीर कपूर पर अपने पिता ऋषि कपूर, दादा राज कपूर से लेकर परदादा पृथ्वीराज कपूर तक कपूर खानदान की चार पीढ़ियों की विरासत का रणबीर पर 1% भी बोझ नहीं दिखता.

‘वो बंदा अलग ही लेवल का है’

पीयूष ने हंसते हुए कहा, ‘अरे मत पूछो, वो बंदा अलग ही लेवल का है. इतना नंगा-बेशर्म आदमी मैंने आज तक नहीं देखा!’ उनका मतलब था कि शॉट खत्म होते ही रणबीर पूरी तरह आजाद हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज कपूर से लेकर ऋषि कपूर तक इतनी लंबी लीगेसी है उनके पीछे, लेकिन कैमरा बंद होते ही वो बिल्कुल फ्री. न दबाव, न घमंड, कुछ नहीं.’

‘ऐसा कलाकार मैंने पहले कभी नहीं देखा’

उन्होंने बताया कि रणबीर सेट पर पूरी ईमानदारी से काम करते हैं, लेकिन ‘कट’ बोलते ही वो उस किरदार और उसकी गंभीरता से पूरी तरह बाहर आ जाते हैं. पीयूष के मुताबिक, ‘ऐसा कलाकार मैंने पहले कभी नहीं देखा. वो अपनी लीगेसी को कंधे पर लेकर नहीं चलते, बल्कि उसे घर पर छोड़कर आते हैं.’

इरफान खान के लिए अभी भी होता है दुख

इंटरव्यू में पीयूष मिश्रा ने दिवंगत एक्टर इरफान खान को भी याद किया. उन्होंने कहा, ‘इरफान बहुत जल्दी चले गए यार… अभी भी दुख होता है. वो कमाल के एक्टर थे.’ पीयूष ने बताया कि हालांकि वो और इरफान बहुत करीबी दोस्त नहीं थे, लेकिन आपसी सम्मान बहुत गहरा था. उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो वह मेरे उतने करीबी दोस्त नहीं थे… हम एक-दूसरे से कहते थे ‘तुमने अच्छा काम किया. वहीं से एक बॉन्ड बना.’ इरफान खान का 29 अप्रैल 2020 को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के कारण हुई जटिलताओं से निधन हो गया था.

रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट

रणबीर कपूर इन दिनों संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है. इसके अलावा वह फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं. नीतीश तिवारी की ये फिल्म भी दीवाली 2026 में रिलीज होनी है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments