Tuesday, June 30, 2026
Homeदेश4 नेपाली, 4 दिल्ली के... गोवा नाइट क्लब में मारे गए सभी...

4 नेपाली, 4 दिल्ली के… गोवा नाइट क्लब में मारे गए सभी 25 लोगों की शिनाख्त, तीन सीनियर ऑफिसर पर गिरी गाज


पणजी. गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में मारे गए सभी 25 लोगों की पहचान कर ली गई है. इनमें 20 कर्मचारी और पांच टूरिस्ट शामिल हैं. आग में मारे गए पांच टूरिस्ट में से चार दिल्ली के थे, जिनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल थे. पाचवां पर्यटक कर्नाटक का था. राज्य सरकार ने रविवार रात सभी 25 मृतकों की सूची जारी की.

अरपोरा स्थित ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में रविवार तड़के भीषण आग लग गई, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई. दिल्ली के चार पर्यटकों की पहचान सरोज जोशी, अनीता जोशी, कमला जोशी और विनोद कुमार के रूप में हुई है. रविवार को उनकी रिश्तेदार भावना जोशी ने उनकी पहचान की.

झारखंड और असम के 3-3 स्टाफ
इस त्रासदी में मारे गए एक अन्य पर्यटक की पहचान कर्नाटक के इशाक के रूप में हुई है. सरकार ने बताया कि उसकी पहचान उसके पिता एम. डी. हुसैन ने की. सूची के अनुसार, पीड़ितों में से 20 नाइट क्लब के कर्मचारी थे, जिनमें उत्तराखंड के पांच, नेपाल के चार, झारखंड और असम के तीन-तीन, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के दो-दो और पश्चिम बंगाल का एक व्यक्ति शामिल था.

सबसे ज़्यादा संख्या उत्तराखंड के लोगों की
पीड़ितों (कर्मचारियों) में सबसे ज़्यादा संख्या उत्तराखंड के लोगों की है, जिनकी पहचान जितेंद्र सिंह, सतीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुमित नेगी और मनीष सिंह के रूप में हुई है. चार नेपाली नागरिकों की पहचान चूर्ण बहादुर पुन, विवेक कटवाल, सबिन और सुदीप के रूप में हुई है.

दार्जिलिंग के एकमात्र मृतक की पहचान
महाराष्ट्र के डोमिनिक और मनोज जोरा, जबकि उत्तर प्रदेश के रोहन सिंह और सुनील कुमार शामिल हैं. दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) के एकमात्र मृतक की पहचान सुभाष छेत्री के रूप में हुई है. झारखंड के मोहित, प्रदीप महतो और बिनोद महतो, जबकि असम के तीन अन्य लोग मनोजित मल, राहुल तांती और दिगंबर पातिर भी इस हादसे में मारे गए.

गोवा नाइट क्लब आग: तीन वरिष्ठ सरकारी अधिकारी निलंबित
गोवा सरकार की तत्कालीन पंचायत निदेशक समेत तीन वरिष्ठ अधिकारियों को नाइट क्लब में आग लगने की घटना के सिलसिले में रविवार को निलंबित कर दिया गया. यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी. अधिकारी ने बताया कि तत्कालीन पंचायत निदेशक को क्लब को 2023 में परिचालन शुरू करने की अनुमति देने में उनकी भूमिका के लिए निलंबित किया गया. निलंबित अधिकारियों में तत्कालीन पंचायत निदेशक सिद्धि तुषार हरलंकर, डॉ. शमिला मोंटेइरो, तत्कालीन सदस्य सचिव, गोवा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और तत्कालीन सचिव, ग्राम पंचायत अरपोरा-नागोआ रघुवीर बागकर शामिल हैं.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments