Sunday, May 24, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में घायल पत्रकार की मौत: मेरठ के...

मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में घायल पत्रकार की मौत: मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, मीडिया जगत में शोक की लहर – Charthawal News


जावेद आलम | चरथावल, मुजफ्फरनगर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पत्रकार जयवीर सैनी (फाइल फोटो)।

मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में घायल दैनिक भास्कर के पत्रकार जयवीर सैनी का मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही क्षेत्र और मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

यह हादसा चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम हैबतपुर मोड़ पर रविवार की देर रात हुआ था। इसमें कई बाइकें आपस में टकरा गईं, जिससे चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में ग्राम हैबतपुर निवासी पत्रकार जयवीर सैनी भी शामिल थे।

पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया था। गंभीर हालत को देखते हुए पत्रकार जयवीर सैनी को मेरठ के लोकनायक अस्पताल में रेफर किया गया था। वहीं उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

जयवीर सैनी दैनिक भास्कर के चरथावल ब्लॉक की न्याय पंचायत खुसरोपुर से रिपोर्टर थे। वह लंबे समय से पत्रकारिता जगत में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

पत्रकार जयवीर सैनी के निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और किसान नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनकी असामयिक मृत्यु से स्थानीय मीडिया जगत में भी दुख का माहौल है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments