Last Updated:
Dharmendra Death Condolence Prayer: धर्मेंद्र की शोक सभा मुंबई में 27 नवंबर को आयोजित हुई. जहां कई सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे. कुछ क्लिप अजय देवगन, रणबीर कपूर से लेकर ऋतिक रोशन की सामने भी आई.
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. देओल खानदान ने बिना किसी तामझाम के शांति से पिता को अंतिम विदाई देने का फैसला लिया. धर्मेंद्र के अंतिम दर्शन करने के लिए अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर आमिर खान समेत तमाम सुपरस्टार्स पहुंचे. अब एक्टर की फैमिली ने उनकी स्मृति में मुंबई में प्रार्थना सभा का आयोजन किया है. Dharmendra की प्रेयर मीट से पहले सेलिब्रिटीज का देओल परिवार के घर आने का सिलसिला शुरू हो चुका है.
गुरुवार की दोपहर अजय देवगन, ऋतिक रोशन, राकेश रोशन, रवि किशन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर से लेकर तमाम सितारे धर्मेंद्र के घर देओल परिवार से मिलने पहुंचे. फिर अन्नू मलिक के भाई और अमल मलिक के चाचा अबु मलिक भी यहां नजर आए. करीब आधा घंटा वह परिवार के साथ रहे और फिर उन्हें घर से निकलते हुए देखा गया.
धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा
बॉबी देओल पहुंचे घर
View this post on Instagram
प्रार्थना सभा में पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा
View this post on Instagram
धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में पहुंचे भतीजे अभय देओल
View this post on Instagram

