किशनगंज के पौआखाली थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची से रेप और पोक्सो एक्ट के मुख्य आरोपी असेदुल शेख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी से मंगलवार को पकड़ा गया। असेदुल शेख (लगभग 30 वर्ष) पश्चिम बंगाल के कू
.
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से फरार चल रहा असेदुल शेख पौआखाली क्षेत्र के ABC-4 ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था। यहीं उसने नाबालिग बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था। घटना सामने आने के बाद पीड़िता के परिजनों ने पौआखाली थाना में कांड संख्या 82/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
13 वर्षीय बच्ची से रेप का मामला
पौआखाली थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि थाना कांड संख्या 82/25 के अभियुक्त असेदुल शेख, पिता जहरुद्दीन, निवासी नागोरबाड़ी, जिला कूचबिहार (पश्चिम बंगाल) को मंगलवार को मोतिहारी से गिरफ्तार कर पौआखाली थाना लाया गया है। यह मामला 13 वर्षीय बच्ची से रेप और पोक्सो एक्ट से संबंधित है।
पुलिस अब आरोपी के अन्य संभावित साथियों और ईंट भट्ठा मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है। क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं, और पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

