Last Updated:
Girija Oak On Darker Aspects Of Her National Crush Tag: मराठी और हिंदी फिल्मों की हसीना गिरिजा ओक ने बॉलीवुड में अपने 20 साल लंबे करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन पिछले दिनों एक इंटरव्यू के वायरल होने के बाद मिली ‘ओवरनाइट फेम’ ने उनकी जिंदगी का एक डार्क साइड भी दिखाया है. गिरिजा ने खुलासा किया है कि ‘नेशनल क्रश’ का टैग मिलने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर कई डरावने और अश्लील मैसेज मिले हैं.
नई दिल्ली. मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस गिरीजा ओक पिछले दो दशकों से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं, लेकिन इस महीने की शुरुआत में एक वायरल इंटरव्यू वीडियो ने उन्हें रातोंरात ‘नेशनल क्रश’ बना दिया. फोटो साभार-@girijaoakgodbole/Instagram

नीले साड़ी में उनकी सादगी भरी मुस्कान ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दीं. लोग उन्हें ‘इंडियाज सिडनी स्वीनी’ कहकर तारीफ कर रहे थे, लेकिन अब गिरीजा ने इस फेम के काले पहलू पर खुलकर बात की है. फोटो साभार-@girijaoakgodbole/Instagram

द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में 37 साल गिरीजा ने नेशनल क्रश बनने के बाद का साइड इफेक्ट के बारे में बात की. फोटो साभार-@girijaoakgodbole/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google

गिरीजा ओक ने कहा, ‘ किसी ने पूछा कि क्या कुछ बदला? मैंने कहा, नहीं, एक्स्ट्रा वर्क ऑफर्स नहीं मिल रहे.’ लेकिन वायरल होने के बाद उनके इंस्टाग्राम और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर क्रीपी डायरेक्ट मैसेजेस की बाढ़ आ गई. फोटो साभार-@girijaoakgodbole/Instagram

उन्होंने बताया, ‘किसी ने कहा, ‘तुम्हारे लिए कुछ भी कर सकता हूं, चांस दो.’ किसी ने तो रेट तक पूछ लिया- एक घंटा बिताने की कीमत क्या है? ऐसे कई मैसेजेस हैं. सच्चाई ये है कि असल जीवन में ये लोग मुझे देखकर नजर भी न उठाएं. लेकिन स्क्रीन के पीछे कुछ भी बोल देते हैं. ये अजीब जोन है वर्चुअल स्पेस को कितना सीरियस लें, इस पर बड़ी बहस हो सकती है.’ फोटो साभार-@girijaoakgodbole/Instagram

गिरिजा ओक ने अपने करियर की शुरुआत टीनएज में मराठी फिल्म ‘मनीनी’ से की थी. उन्होंने ‘तारे जमीन पर’ और ‘शॉर इन द सिटी’ जैसी हिंदी फिल्मों में छोटी भूमिकाएं निभाईं, जबकि सालों से उन्होंने खुद को मराठी सिनेमा में एक जाना-माना नाम बना लिया है. फोटो साभार-@girijaoakgodbole/Instagram

वह ‘लेडीज स्पेशल’ और ‘मॉडर्न लव: मुंबई’ जैसे टीवी शो से भी पहचान बना चुकी हैं. गिरिजा को आखिरी बार मनोज बाजपेयी के साथ नेटफ्लिक्स फिल्म ‘इंस्पेक्टर ज़ेंदे’ में देखा गया था. फोटो साभार-@girijaoakgodbole/Instagram

अब उनकी आने वाली फिल्म ‘पर्फेक्ट फैमिली’ है, जिसमें वह गुलशन देवैया के साथ नजर आएंगी. फोटो साभार-@girijaoakgodbole/Instagram

