Monday, May 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशजौनपुर के मड़ियाहूं बाईपास पर पुलिसकर्मी से लूट: विंध्याचल से लौट...

जौनपुर के मड़ियाहूं बाईपास पर पुलिसकर्मी से लूट: विंध्याचल से लौट रहे थे, थाने पर 46 कॉल किया; आईडी कार्ड दिखाकर मदद मांगी – Mariahu News


रोहित कुमार पटेल | मडियाहूँ1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने रविवार रविवार रात मड़ियाहूं बाईपास पर एक पुलिस कॉन्स्टेबल से हुई लूटपाट के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। कॉन्स्टेबल विश्वजीत राय अपनी फैमिली के साथ विंध्याचल से लौट रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार रोककर सोने की अंगूठी और 7-8 हजार रुपए लूट लिए।

विश्वजीत राय वर्तमान में वाराणसी कमिश्नरेट में आरक्षी के पद पर कार्यरत हैं। वह जौनपुर जिले के भगवतीपुर, शीतला लाइन बाजार के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने विवाह संबंधी कार्य के लिए छुट्टी पर आए थे और जनेऊ पूजा के लिए विंध्याचल गए थे।

लौटते समय, मड़ियाहूं के पास रात लगभग 7:40 बजे, एक बिना नंबर वाले ट्रक ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और आगे नहीं जाने दिया। NH135A हाईवे पर अंधेरे में ट्रक ने उनकी कार को रोक दिया। ट्रक के ड्राइवर और खलासी के हाथों में लोहे की सरिया थी। कुछ ही देर में कुछ और लोग भी वहां आ गए।

बदमाशों ने नशे का सेवन कर रखा था और उन्होंने कॉन्स्टेबल से छीना-झपटी शुरू कर दी, उनकी जेब में हाथ डालने लगे। कॉन्स्टेबल ने घटनास्थल पर ही 112 नंबर पर 46 बार कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन कोई कॉल नहीं लगी। उन्होंने अपनी आईडी कार्ड दिखाकर अन्य गाड़ियों से मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन ट्रक चालक अपने साथियों के साथ फरार हो गया।

आगे बढ़ने पर कॉन्स्टेबल को पुलिस गश्त करती हुई जीप दिखी, जिसे उन्होंने पूरी घटना बताई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें मड़ियाहूं कोतवाली का नंबर दिया, जहां उन्होंने सभी साक्ष्य भेजे। जौनपुर एसपी के पी.आर.ओ. को भी घटना की जानकारी दी गई। कॉन्स्टेबल के अनुसार, उनकी सगाई की अंगूठी और 7 से 8 हजार रुपए लूटे गए हैं।

इस मामले में मड़ियाहूं कोतवाली प्रभारी क्राइम इंस्पेक्टर इरफान अली ने बताया कि ऑनलाइन शिकायत के आधार पर छीना-झपटी का मुकदमा धारा 304(2) के तहत दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि यह घटना 10 से 15 दिन पुरानी है और मामले की जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments