वाराणसी में नए प्रोजेक्ट दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण और निर्माण ध्वस्तीकरण के सपा ने विरोध का शंखनाद किया है। दालमंडी के व्यापारियों के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने गुरूवार को मोर्चा खोल दिया। सांसद वीरेंद्र सिंह ने दालमंडी जाने की घोषणा और धरना की बात कह
.
दालमंडी जा रहे सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह को रोकने के लिए टैगोर टाऊन पहुंची पुलिस ने रस्सी लगाकर कालोनी का आवागमन रोक लिया। जानकारी पर एडीसीपी नीतू कादयान, एसीपी नितिन तनेजा, इंस्पेक्टर शिवकांत मिश्रा पहुंचे और सपा सांसद को समझाने का प्रयास किया।
दालमंडी बाजार जाने से पहले सपा के सांसद और पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल समेत 100 से अधिक सपा नेताओं को पुलिस ने रस्सियां बांधकर रोक लिया। पुलिस और सपा सांसद के बीच काफी तीखी नोकझोंक भी हो गई। इसके बाद एडीएम सिटी भी पहुंच गए तो सांसद ने दुकानदारों और स्थानीय मकान मालिकों की समस्याएं बताई। उन्होंने प्रोजेक्ट में प्रशासन की मनमानी और अनुचित मुआवजा की बात कही।

