प्रशिक्षम कार्यक्रम में शामिल माइक्रो ऑब्जर्वर।
मधुबनी जिले के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, सागरपुर, पंडौल में विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर मतदान कर्मियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण सोमवार को भी जारी रहा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 37-राजनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक रवि वर्मा ने प्रशिक्षण स्
.
प्रेक्षक रवि वर्मा ने विशेष रूप से माइक्रो ऑब्जर्वर (सूक्ष्म प्रेक्षक) को प्रशिक्षित किया। उन्होंने मतदान दिवस पर किए जाने वाले सभी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें मतदान केंद्र पर शांति व्यवस्था बनाए रखने, मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से संचालित करने और किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने जैसे कार्य शामिल थे।
वर्मा ने माइक्रो ऑब्जर्वर की भूमिका को निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान प्रक्रिया पर बारीकी से नजर रखते हैं और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना तुरंत निर्वाचन आयोग को देते हैं। इससे निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनी रहती है।
उन्होंने सभी माइक्रो ऑब्जर्वर से अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, सतर्कता और निष्पक्षता के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और निर्भीक मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि मतदाता बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदान कर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिया के हर पहलू से अवगत कराना और उन्हें किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार करना है।

