Tuesday, May 12, 2026
HomeदेशCareer Options after 12th: नीट में नंबर कम या MBBS में रुचि...

Career Options after 12th: नीट में नंबर कम या MBBS में रुचि नहीं? साइंस से 12वीं के बाद करें ये कोर्स, खूब होगी कमाई


नई दिल्ली (Career Options after 12th Science). हर साल लाखों स्टूडेंट्स 12वीं में साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई करते हैं. उनमें से ज्यादातर हायर एजुकेशन के लिए नीट परीक्षा जरूर देते हैं. देश के किसी भी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए नीट यूजी पास करना जरूरी है. लेकिन कई स्टूडेंट्स ऐसे भी हैं, जो 12वीं साइंस के बाद एमबीबीएस के बजाय अन्य कोर्सेस की पढ़ाई करना चाहते हैं. इन स्टूडेंट्स के लिए ऑप्शंस की कोई कमी नहीं है.

बायोलॉजी स्टूडेंट्स एमबीबीएस के अलावा भी कई शानदार करियर ऑप्शन एक्सप्लोर कर सकते हैं. अपनी रुचि और स्किल्स के आधार पर बेस्ट फैसला लेना सही रहता है. 12वीं के बाद किसी के भी दबाव में आकर, बिना पसंद के कोर्स में एडमिशन लेने की भूल न करें. आप जो भी विकल्प शॉर्टलिस्ट कर रहे हैं, उसके फ्यूचर स्कोप, जॉब्स और सैलरी आदि की जानकारी जरूर लें. बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए जानिए, एमबीबीएस के 5 विकल्प (MBBS Alternatives for Biology Students).

Biology Courses after 12th: बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए 5 बेस्ट कोर्स

बायोलॉजी यानी पीसीबी स्ट्रीम से 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स हायर एजुकेशन में कई विकल्प चुन सकते हैं. जानिए 5 बेस्ट ऑप्शंस-

Biotechnology: बायोटेक्नोलॉजी कोर्स, नौकरी, सैलरी

बायोटेक्नोलॉजी में दवाइयों, टीकों और कृषि उत्पादों के विकास के लिए जैविक प्रक्रिया यानी बायोलॉजिकल प्रोसेस का इस्तेमाल किया जाता है.

कोर्स: बीएससी/बीटेक बायोटेक्नोलॉजी, इसके बाद एमएससी/एमटेक या पीएचडी.

करियर: बायोटेक कंपनियों (जैसे Biocon, Serum Institute), अनुसंधान संस्थानों या फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री में रिसर्च साइंटिस्ट, बायोटेक्नोलॉजिस्ट या क्वॉलिटी कंट्रोल एनालिस्ट के रूप में नौकरी.

सैलरी: शुरुआत में 3-6 लाख रुपये प्रति वर्ष, अनुभव के साथ बढ़ती है.

यह भी पढ़ें- श्रीति दक्ष ने रचा इतिहास, NDA में किया टॉप, पिता एयरफोर्स में थे विंग कमांडर

Microbiology: माइक्रोबायोलॉजी कोर्स, नौकरी, सैलरी

सूक्ष्मजीवों (बैक्टीरिया, वायरस, फंगस) का अध्ययन, जो मेडिकल, पर्यावरण और खाद्य इंडस्ट्रीज में उपयोगी है.

कोर्स: बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, फिर एमएससी और पीएचडी (वैकल्पिक).

करियर: माइक्रोबायोलॉजिस्ट, फूड सेफ्टी एनालिस्ट या क्लिनिकल रिसर्चर के रूप में हॉस्पिटल, खाद्य उद्योग या रिसर्च लैब में नौकरी.

सैलरी: शुरुआती वेतन 2.5-5 लाख रुपये प्रति वर्ष.

Genetics: जेनेटिक्स कोर्स, नौकरी और सैलरी

Genes, आनुवंशिक रोगों और डीएनए रिसर्च से संबंधित क्षेत्र.

कोर्स: बीएससी जेनेटिक्स या बायोलॉजी, फिर एमएससी जेनेटिक्स या बायोइंफॉर्मेटिक्स.

करियर: जेनेटिक काउंसलर, रिसर्च साइंटिस्ट या फॉरेंसिक डीएनए एनालिस्ट के रूप में काम कर सकते हैं. जेनेटिक टेस्टिंग लैब, हॉस्पिटल या रिसर्च संस्थान (जैसे CSIR, ICMR) में अवसर.

सैलरी: शुरुआत में 4-8 लाख रुपये प्रति वर्ष.

यह भी पढ़ें- हिंदी मीडियम वालों के लिए खास टिप्स, NEET में मिल जाएंगे 600+ मार्क्स

Environmental Science: पर्यावरण विज्ञान कोर्स, नौकरी और सैलरी

पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित करियर.

कोर्स: बीएससी पर्यावरण विज्ञान, फिर एमएससी या पर्यावरण प्रबंधन में डिप्लोमा.

करियर: पर्यावरण सलाहकार, वन्यजीव जीवविज्ञानी या सस्टेनेबिलिटी मैनेजर के रूप में सरकारी/निजी संगठनों, एनजीओ या कॉरपोरेट्स में काम.

सैलरी: शुरुआत में 3-5 लाख रुपये प्रति वर्ष.

Pharmaceutical Science: फार्मास्युटिकल साइंस कोर्स, नौकरी और सैलरी

दवाओं के विकास, निर्माण और गुणवत्ता नियंत्रण से संबंधित क्षेत्र.

कोर्स: बी.फार्मा, फिर एम.फार्मा या फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट में एमबीए.

करियर: फार्मासिस्ट, ड्रग डेवलपमेंट साइंटिस्ट, मेडिकल रेप्रेजेंटेटिव या रेगुलेटरी अफेयर्स मैनेजर के रूप में फार्मा कंपनियों (जैसे Sun Pharma, Dr. Reddy’s) में नौकरी.

सैलरी: शुरुआती वेतन 3-7 लाख रुपये प्रति वर्ष.

काम की सलाह: अपनी रुचि (रिसर्च, फील्डवर्क या क्लिनिकल वर्क) के आधार पर बेस्ट बायोलॉजी कोर्स चुनें. इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट्स से अनुभव बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें- राजस्थान के टॉप मेडिकल कॉलेज, 1125 सीटें, NEET में इतनी रैंक पर मिलेगा एडमिशन



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments