Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यराजस्तानजयपुर में किडनैप-लूट गैंग के तीन बदमाश पकड़े: सोशल मीडिया के...

जयपुर में किडनैप-लूट गैंग के तीन बदमाश पकड़े: सोशल मीडिया के जरिए किया था कॉन्टैक्ट, बिजनेस मीटिंग के बहाने था बुलाया – Jaipur News



जयपुर में किडनैप-लूट गैंग के तीन बदमाशों को ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने अरेस्ट किया है। सोशल मीडिया के जरिए बदमाशों ने युवक से कॉन्टैक्ट किया था। बिजनेस मीटिंग के बहाने बुलाकर किडनैप कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात म

.

डीसीपी (नॉर्थ) करन शर्मा ने बताया- बदमाश रामकल्याण गुर्जर (32) निवासी मण्डालिया मैदा चाकसू हाल किशनबाग भट्टाबस्ती और रविन्द्र नाथ उर्फ रवि (19) व प्रवेश सिंह (20) निवासी हिण्डौन करौली को अरेस्ट किया है। पुलिस टीमें मामले में फरार बदमाश विकास मीणा की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में यूज स्विफ्ट कार जब्त की है। पुलिस आरोपियों से लूट की रकम बरामदगी के प्रयास कर रही है।

किडनैप कर की थी लूट एसएचओ राजेश गौतम ने बताया- किडनैप कर लूट की वारदात मुकेश कुमार वासवानी से हुई थी। 17 अक्टूबर को सुबह सोशल मीडिया ऐप के जरिए अनजान लड़के से उसकी बात हुई। बिजनेस प्लान बताकर टेलीग्राम से बात करने के बाद मिलने की बोला। बिजनेस मीटिंग की कहकर जलमहल पर मिलने बुलाया। मिलने जाने पर स्विफ्ट कार में बैठाकर साइड दिखाने के लिए जयपुर-दिल्ली हाइवे ले गया। रास्ते में उसके साथी भी कार में बैठ गए। मारपीट कर मोबाइल छीनकर ऑनलाइन 51 हजार रुपए ट्रांसफर कर लूट लिए। जिसके बाद दिल्ली बाईपास पर दौलतपुरा टोल के पास पटककर फरार हो गए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments