Sunday, May 10, 2026
Homeबॉलीवुडवो मशहूर एक्टर, 1 शो में निभाए 55 किरदार, एक्टिंग के दम...

वो मशहूर एक्टर, 1 शो में निभाए 55 किरदार, एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में किया राज

Last Updated:

Satish Shah Life Story: हम जिस मशहूर एक्टर की बात कर रहे हैं, उन्होंने शो ‘ये जो है जिंदगी’ के 55 एपिसोड में 55 अलग-अलग किरदार निभाए थे. वे दिखने में भले हीरो नहीं लगते थे, लेकिन एक्टिंग क्षमता इतनी जबरदस्त थी कि कई शोज और फिल्मों में अहम रोल निभाकर छाए रहे. आज 25 अक्टूबर को उनका निधन हो गया.

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा के टैलेंटेड एक्टर शो ‘ये जो है जिंदगी’ अपने किरदारों के लिए मशहूर थे, जिसका निर्देशन कुंदन शाह और मंजुल सिन्हा ने किया था. उन्होंने 55 एपिसोड में 55 अलग-अलग किरदार निभाए थे. (फोटो साभार: IMDb)

Satish Shah, Satish Shah death, Satish Shah death reason, Satish Shah died, Satish Shah latest news,Satish Shah movies, Satish Shah biography, Satish Shah trivia, Satish Shah struggles, Satish Shah shows

हम ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ फेम एक्टर सतीश शाह की बात कर रहे हैं, जिनका 74 साल की आयु में निधन हो गया है. एक्टर सतीश शाह ने 25 अक्टूबर को आखिरी सांस ली. वे किडनी से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे. सतीश शाह का जन्म 25 जून 1951 को बॉम्बे में हुआ था. (फोटो साभार: IMDb)

Satish Shah, Satish Shah death, Satish Shah death reason, Satish Shah died, Satish Shah latest news,Satish Shah movies, Satish Shah biography, Satish Shah trivia, Satish Shah struggles, Satish Shah shows

सतीश शाह एक अभिनेता और निर्माता थे. वे ज्यादातर फिल्मों में कॉमिक रोल में दिखाई दिए. दर्शक उन्हें ‘कल हो ना हो’, ‘जाने भी दो यारो’ और ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ जैसे शोज और फिल्मों से जानते हैं. एक्टर की पत्नी मधु शाह एक फैशन डिजाइनर हैं. (फोटो साभार: IMDb)

Satish Shah, Satish Shah death, Satish Shah death reason, Satish Shah died, Satish Shah latest news,Satish Shah movies, Satish Shah biography, Satish Shah trivia, Satish Shah struggles, Satish Shah shows

सतीश शाह गुजराती थे. उन्होंने जेवियर कॉलेज से पढ़ाई की थी. वे बाद में फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से जुड़े. उन्होंने अर्चना पूरन सिंह के साथ 2008 में ‘कॉमेडी सर्कस’ को जज किया था. उन्हें 2015 में फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की सोसाइटी का सदस्य भी नियुक्त किया गया. (फोटो साभार: IMDb)

Satish Shah, Satish Shah death, Satish Shah death reason, Satish Shah died, Satish Shah latest news,Satish Shah movies, Satish Shah biography, Satish Shah trivia, Satish Shah struggles, Satish Shah shows

सतीश शाह ने 1995 में जी टीवी के टेलीविजन सीरियल ‘फिल्मी चक्कर’ में प्रकाश का किरदार निभाया था, जिसमें उन्होंने 50 एपिसोड में अभिनय किया था. (फोटो साभार: IMDb)

Satish Shah, Satish Shah death, Satish Shah death reason, Satish Shah died, Satish Shah latest news,Satish Shah movies, Satish Shah biography, Satish Shah trivia, Satish Shah struggles, Satish Shah shows

सतीश शाह ने 2004 के मशहूर टेलीविजन शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में इंद्रवदन साराभाई का किरदार भी निभाया. ‘फिल्मी चक्कर’ और ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ दोनों में रत्ना पाठक शाह के साथ जोड़ी जमी थी.(फोटो साभार: IMDb)

Satish Shah, Satish Shah death, Satish Shah death reason, Satish Shah died, Satish Shah latest news,Satish Shah movies, Satish Shah biography, Satish Shah trivia, Satish Shah struggles, Satish Shah shows

सतीश शाह ने ‘घर जमाई’ के 80 एपिसोड में लीड रोल निभाया था. ‘ऑल द बेस्ट’ सीरियल में स्वरूप संपत के साथ 109 एपिसोड के लिए अभिनय किया था. (फोटो साभार: Instagram@ashokepandit1)

Satish Shah, Satish Shah death, Satish Shah death reason, Satish Shah died, Satish Shah latest news,Satish Shah movies, Satish Shah biography, Satish Shah trivia, Satish Shah struggles, Satish Shah shows

सतीश शाह ने 1984 की फिल्म ‘जाने भी दो यारो’ में म्यूनिसिपल कमिश्नर डी मेलो का किरदार निभाया, जिसका निर्देशन कुंदन शाह ने किया था.. उन्होंने 80-90 के दशक में कई किरदार निभाए हैं, जिसकी शुरुआत 1978 की फिल्म ‘अरविंद देसाई की अजीब दास्तान’ से हुई थी. (फोटो साभार: IMDb)

Satish Shah, Satish Shah death, Satish Shah death reason, Satish Shah died, Satish Shah latest news,Satish Shah movies, Satish Shah biography, Satish Shah trivia, Satish Shah struggles, Satish Shah shows

बॉलीवुड में अपने करियर के अलावा सतीश शाह ‘कॉमेडी सर्कस’ के जज के रोल में नजर आ चुके हैं. उन्होंने अब तक 250 से ज्यादा फीचर फिल्मों में काम किया है. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

मशहूर एक्टर, 1 शो में निभाए 55 किरदार, एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में किया राज

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments