KGMU की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 24 अक्टूबर को होगी।
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में पीएचडी समेत चार पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 25 अक्टूबर को होगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच होगी। इसके प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं।
.
KGMU प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि पीएचडी के साथ ही मास्टर ऑफ हेल्थ प्रोफेशन एजूकेशन, क्लीनिकल साइकोलॉजी और हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रमों में दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर होने हैं। इनकी आवेदन की अंतिम तारीख समाप्त होने के बाद प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।
MCQ आधारित होगा पेपर
अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा MCQ यानी बहुविकल्पीय सवाल आधारित प्रणाली पर की जाएगी। इसके लिए अधिकतम सौ अंक निर्धारित हैं। मेरिट और सीट की उपलब्धता के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे। डिटेल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

