त्योहारी सीजन में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का दबाव बढ़ा है। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ है। अजमेर रेल मंडल में अलर्ट जारी किया गया है, ताकि भगदड़ के हालात नहीं हो। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है।
.
रेलवे की ओर से स्टेशन अधीक्षक एवं इससे जुड़े स्टाफ को निर्देश दिए हैं कि ऐनवक्त पर ट्रेनों का प्लेटफॉर्म नहीं बदलें।ट्रेनों की जानकारी देने में पूरी सावधानी बरतें। आपात स्थिति होने पर ही ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले जा सकेंगे।
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है।
आरपीएफ की ओर से 100 से ज्यादा कैमरों से सभी 6 प्लेटफार्म, एफओबी, सरक्यूलेटिंग एरिया, सभी गेट और बुकिंग एरिया के साथ पार्किंग में 24 घंटे नजर रखी जा रही है। इसके अलावा समस्त स्टाफ, कुली और ऑटो चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की लावारिस वस्तु या व्यक्ति को देखे जाने पर आरपीएफ को सूचित करें।
गौरतलब है कि त्योहारी सीजन में उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन में रेलवे बोर्ड ने 33 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसके अलावा 56 ट्रेनों में 154 स्पेशल कोच भी लगाए हैं। रेल मदद सुरक्षा संबंधी शिकायतों की नियमित निगरानी की जा रही है।

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का दबाव अन्य दिनों के अपेक्षा बढ़ा है।

दीपावली त्योहारी को लेकर ट्रेने फुल है और पैर रखने की तक जगह नहीं है।

