Last Updated:
इरोड-जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस में रेलवे कर्मचारी से डिस्पोजेबल खाने के कंटेनर धोने का वीडियो वायरल हुआ.रेलवे की स्वच्छता पर सवाल उठे, यात्रियों ने IRCTC से जांच की मांग की.
इरोड-जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 16601) का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक व्यक्ति यात्री डिब्बे में इस्तेमाल किए गए डिस्पोजेबल खाने के कंटेनरों को धोता हुआ दिखाई दे रहा है. इस घटना से भारतीय ट्रेनों में स्वच्छता मानकों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. यह घटना ट्रेन की हाल की एक यात्रा के दौरान हुई.
एक यात्री ने वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें एक व्यक्ति जो रेलवे कैंटीन के कर्मचारियों में से एक माना जा रहा है, यात्रियों के लिए बने वॉशबेसिन पर डिस्पोजेबल प्लास्टिक के खाने के ट्रे साफ करता हुआ दिखाई दे रहा है. साथ ही कंटेनरों को पानी से धोकर उन्हें बड़े करीने से एक ढेर में जमा कर रहा है, और लगता है कि उन्हें दोबारा इस्तेमाल के लिए तैयार कर रहा है.
यूजर्स ने घटना की जांच की मांग की
जब वीडियो बनाने वाले यात्री ने उससे पूछा, तो वह व्यक्ति घबराया हुआ लग रहा था और अपनी हरकतें समझाते हुए लड़खड़ा रहा था. उसने शुरू में दावा किया कि कंटेनरों को वापस भेजने के लिए साफ किया जा रहा था, लेकिन वह यह नहीं बता पाया कि उन्हें पेंट्री सेक्शन से दूर, यात्री क्षेत्र में क्यों धोया जा रहा था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोगों का ध्यान खींच रही है.
रेल्वे में खाना का डिस्पोजल कंटेनर किसी दूसरे का जूठन है,
किसी बीमार ने बचा छोड़ दिया और उसी में हांथ धोकर कुल्ला भी कर होता है,
कुत्ते पशु कीड़े ने न जाने कितनो ने अपनी जीभ फेरी
पेंट्री स्टाफ पूरे दिन डिब्बा बिने, फिर रात को धुलाई चालू
ट्रेन 16601 @IRCTCofficial @RailMinIndia pic.twitter.com/0EM3x6Fnkm

