Monday, May 11, 2026
Homeबॉलीवुड1 ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं साउथ-बॉलीवुड! एक्ट्रेस का छलका दर्द, बताई...

1 ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं साउथ-बॉलीवुड! एक्ट्रेस का छलका दर्द, बताई मेकर्स की काली करतूत


Last Updated:

बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जो फिल्मों के साथ ही ओटीटी पर भी अपना दम दिखा चुकी हैं, लेकिन उन्हें हर जगह कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा. एक्ट्रेस ने पहले बॉलीवुड में कास्टिंग काउस का सामना किया और जब वो साउथ में गईं,तो वहां भी उनका पाला ऐसे ही फिल्ममेकर्स से पड़ा. एक्ट्रेस के मुताबिक शोषण के मामले में साउथ और बॉलीवुड दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं.

एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने साउथ और बॉलीवुड दोनों में कास्टिंग काउच के अनुभवों का सामना करने के बारे में खुलकर बात की है. वह कई वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं.(फोटो साभार-इंस्टाग्राम)

 इस साल ओटीटी स्क्रीन पर 'क्रिमिनल जस्टिस', 'मंडला मर्डर्स' और 'अंधेरा' में शानदार प्रदर्शन के साथ छाई हुई सुरवीन चावला ने मनोरंजन जगत की चमक-धमक के पीछे छिपे एक असहज सच को उजागर किया है. (छवि: इंस्टाग्राम)

इस साल ओटीटी स्क्रीन पर ‘क्रिमिनल जस्टिस’, ‘मंडला मर्डर्स’ और ‘अंधेरा’ में शानदार प्रदर्शन के साथ छाई हुई सुरवीन चावला ने मनोरंजन जगत की चमक-धमक के पीछे छिपे एक असहज सच को उजागर किया है.(फोटो साभार-इंस्टाग्राम)

‘He Leaned Towards Me Trying To Kiss And…’, Actress On Facing Casting Couch In South And Bollywood

उन्होंने याद किया कि कैसे उन्होंने साउथ और बॉलीवुड दोनों में कास्टिंग काउच का सामना किया. उन्होंने बताया कि एक निर्देशक ने उनसे उनकी शादी के बारे में बात करने के कुछ ही समय बाद उन्हें किस करनेकी कोशिश की.(फोटो साभार-इंस्टाग्राम)

‘He Leaned Towards Me Trying To Kiss And…’, Actress On Facing Casting Couch In South And Bollywood

पहले हाउटरफ्लाई से बात करते हुए सुरवीन चावला ने बताया कि वो एक फिल्ममेकर के ऑफिस में काम के सिलसिले में मिलने गई थीं. वो उनके कैबिन में बैठकर बात कर रहे थे. उस दौरान उन्होंने सारी बातें की. फिल्ममेकर ने उनसे उनकी शादी और उनके पति के बारे में भी पूछा कि उनके पति क्या करते हैं और उनकी मैरिड लाइफ कैसी चल रही है आदि.(फोटो साभार-इंस्टाग्राम)

‘He Leaned Towards Me Trying To Kiss And…’, Actress On Facing Casting Couch In South And Bollywood

एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि ये सारी बातें करने के बाद वो जैसे ही कैबिन से बाहर निकल रही थीं. डायरेक्टर ने उन्हें किस करने की कोशिश भी की थी. वो उनकी तरफ चुके और उन्हें किस करने की कोशिश की. वो कहती हैं,जब मैंने दरवाजा खोला और वह मेरी ओर झुककर किस करने की कोशिश करने लगे, और मुझे उन्हें पीछे धकेलना पड़ा और कहा, ‘आप यहां क्या करने की कोशिश कर रहे हैं?'(फोटो साभार-इंस्टाग्राम)

‘He Leaned Towards Me Trying To Kiss And…’, Actress On Facing Casting Couch In South And Bollywood

सुरवीन आगे बताती हैं, मैंने कहा ‘आप क्या कर रहे हैं’. मैं बस वहां से चली गई’. एक और घटना साझा करते हुए, सुरवीन ने बताया कि एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक हिंदी में बात नहीं कर सकते थे, इसलिए उन्होंने अपने असिस्टेंट के जरिए मुझसे पूछा था कि मैं कॉम्रोमाइज करूंगी की या नहीं.(फोटो साभार-इंस्टाग्राम)

‘He Leaned Towards Me Trying To Kiss And…’, Actress On Facing Casting Couch In South And Bollywood

‘मंडाला मर्डर्स’ एक्ट्रेस कहती हैं, ‘उस डायरेक्टर के असिस्टेंट ने इशारों में बताया था कि वो मेरे साथ टाइम स्पेंड करना चाहते हैं. लेकिन मैंने साफ कर दिया था कि मैं नहीं करना चाहती. मैंने उनसे कहा सर, मुझे खेद है कि आप गलत दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं. मैं काम के बदले खुद को सौंपने के लिए तैयार नहीं हूं.’ मैं इन पंक्तियों को कभी नहीं भूलूंगी.’(फोटो साभार-इंस्टाग्राम)

सुरवीन चावला ‘सेक्रेड गेम्स’, ‘डिकपल्ड’, ‘राणा नायडू’ जैसी फिल्मों और शो में नजर आ चुकी हैं. इन फिल्मों और सीरीज में एक्ट्रेस के काम को काफी पसंद किया गया है.(फोटो साभार-इंस्टाग्राम)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

1 ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं साउथ-बॉलीवुड! एक्ट्रेस का छलका दर्द



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments