राज प्रकाश | बस्ती2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बस्ती में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। कड़र शिव मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आजम खान के पोस्टर पर कालिख पोतकर विरोध जताया।
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि आजम खान हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाते रहे हैं। इसलिए संगठन ने यह प्रतीकात्मक विरोध किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर संजय त्रिवेदी, मोहन सिंह, अजीत शुक्ला, वशिष्ठ मुनि और हरेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने चेतावनी दी कि हिंदू विरोधी बयानबाजी का सख्त जवाब दिया जाएगा।
कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ समाजवादी पार्टी से मांग की कि वह ऐसे नेताओं से दूरी बनाए जो एक समुदाय को निशाना बनाकर राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज अब जागरूक है।
प्रदर्शन के दौरान कड़र शिव मंदिर प्रांगण में गहमागहमी का माहौल रहा। पुलिस बल की मौजूदगी से कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा।

