Last Updated:
Kerala Crime News: कोल्लम के पुनालूर में इसहाक ने पत्नी शालिनी की हत्या कर फेसबुक लाइव पर अपराध कबूल किया और पुलिस थाने जाकर सरेंडर कर दिया. इस हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई है.
पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. (फाइल फोटो)स्थानीय स्कूल में केयरटेकर के रूप में कार्यरत शालिनी काम पर जाने की तैयारी कर रही थी, तभी इसहाक ने घर में घुसकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. उस वक्त उनके दो बच्चों में से एक वहां मौजूद था. बच्चे की चीख सुनकर पड़ोसी तुरंत मौके पर आए और पुलिस को खबर दी. हत्या के कुछ ही मिनट बाद, इसहाक फेसबुक पर लाइव आया और अपराध कबूल करते हुए अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए.
इसहाक ने वीडियो में कहा, “मैंने अपनी पत्नी को इसलिए मार डाला, क्योंकि उसने हमारी जानकारी के बिना घर का सोना गिरवी रख दिया था और कभी मेरी बात नहीं मानी. हमारे दो बच्चे हैं, जिनमें से एक कैंसर से पीड़ित है, फिर भी वह अपनी मां के साथ रहने चली गई.”
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि लंबे समय से चले आ रहे घरेलू विवाद के कारण यह घटना घटी है. अधिकारियों ने बताया कि इस हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, खासकर इसलिए क्योंकि यह अपराध दंपत्ति के बच्चे के सामने हुआ. आगे की जांच जारी है.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

