Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यबिहारनाला निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा बच्चा: एजेंसी...

नाला निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा बच्चा: एजेंसी ने सुरक्षा के नहीं किए थे उपाए, उप मेयर बोली- निर्माण एजेंसी वाले दोषी हैं – Darbhanga News


दरभंगा के लहेरियासराय-दोनार वीआईपी रोड पर बुडको नाला का निर्माण कर रहा है। जिसमें आज एक बच्चा गिर गया। गनीमत रही कि पास में मौजूद एक युवक अमरेश कुमार यादव की नजर उसपर पड़ गई। उन्होंने निर्माणाधीन नाले में छलांग लगाई और बच्चे को बाहर निकाला।

.

बताया जा रहा कि परिजन डॉक्टर क्लीनिक में गए थे। बाहर बच्चा खेल रहा था। सड़क किनारे जलजमाव था। बच्चे को अंदाजा नहीं लगा कि नाला का गड्‌ढा कहां है और कहां तक पानी भरा है।

अमरेश कुमार यादव ने बताया कि नाले का निर्माण चल रहा है, लेकिन कोई सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं। नाला खुला है और उसमें पानी भर जाता है। लोग उसमें गिर रहे हैं। प्रशासन को इसकी कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि आज बच्चा गिरा था और मेरी नजर पड़ गई, इसलिए बचा लिया, लेकिन अगर कोई बुजुर्ग या जानवर गिर जाए तो क्या होगा? घटना कल्पतरु भवन, अल्लपट्टी के सामने की है।

घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद।

निर्माण एजेंसी वाले दोषी हैं

उप मेयर नाजिया हसन ने कहा कि नगर निगम हो या फिर बुडको। जो भी काम कर रहा है उसे ठीक से कार्य करना चाहिए। कार्य खत्म होने के बाद उसे ढक देना चाहिए। उस एरिया को प्रतिबंधित करना चाहिए। आज अगर उस बच्चे की मौत हो जाती तो क्या होता। निश्चित रूप से निर्माण एजेंसी वाले दोषी हैं। इनको ठीक से काम करना चाहिए। आगे से फिर ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments