Monday, June 29, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशगोंडा में मानसिक बीमार व्यक्ति से मारपीट करना पड़ा भारी: छपिया...

गोंडा में मानसिक बीमार व्यक्ति से मारपीट करना पड़ा भारी: छपिया थाने में सात नामजद और 70 अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज – Gonda News


गोंडाकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में दो दिन पहले एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है थी। जहां छपिया थाना क्षेत्र के मांडा चौराहे पर भीड़ ने एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को चोर समझकर बेरहमी से पीटा था। अब इस पूरे मामले में मारपीट करना लोगों को भारी पड़ गया है। 7 नामजद और 70 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ छपिया थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। मारपीट के वायरल वीडियो के आधार पर छपिया थाने की पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान भी की जा रही है।

दरअसल ​यह घटना दो दिन पहले हुई थी, जब महाराजगंज का रहने वाला एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति अपने घर जा रहा था लेकिन गलती से गोंडा पहुंच गया। दो दिन पहले देर शाम उसे संदिग्ध चोर समझकर भीड़ ने घेर लिया और जमकर पिटाई की थी। जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उस व्यक्ति को बचाने की कोशिश की, तो भीड़ ने उनसे भी बदसलूकी की और उसे पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर फिर से पीटा था। मारपीट का वीडियो भी बनाकर खुद ही लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल की थी जो अब भारी पड़ गया है।

4 तस्वीरें देखें…

​इस मामले का संज्ञान लेते हुए, गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने तुरंत जांच के आदेश दिए। उन्होंने साफ किया कि कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है। वायरल वीडियो के आधार पर, छपिया पुलिस ने 7 नामजद और 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान कर रही है कठोर से कठोर कार्रवाई होगी।

​पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के भाई की लिखित शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति इस तरह की घटना को अंजाम देगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लगातार वायरल वीडियो पर नजर रख रही है ताकि सभी दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। लगातार हम लोगों द्वारा इस तरीके की घटनाओं पर नजर भी रखी जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments