Last Updated:
Russia Ukraine War: एस जयशंकर ने एलिना वाल्टोनन से यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की और कहा कि भारत को अनुचित रूप से निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए, भारत ने हमेशा बातचीत और कूटनीति का समर्थन किया है.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर. (फाइल फोटो)जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमारी चर्चा यूक्रेन संघर्ष और उसके परिणामों पर केंद्रित रही. इस संदर्भ में भारत को अनुचित तरीके से निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए. हमने हमेशा बातचीत और कूटनीति का समर्थन किया है.”
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को फोन पर बातचीत के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से कहा कि यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत सभी प्रयासों का समर्थन करता है. पीएम मोदी सोमवार को चीन के इस शहर में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ व्यापक मुद्दों पर बातचीत करने वाले हैं. इस बातचीत में, यूक्रेन संघर्ष पर भी चर्चा होने की उम्मीद है.
जेलेंस्की ने पीएम मोदी को फोन किया और रूस के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक के लिए अपनी तत्परता से अवगत कराया तथा कहा कि युद्ध की समाप्ति तत्काल युद्ध विराम के साथ होनी चाहिए. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए आवश्यक प्रयास करने और रूस को उपयुक्त संकेत देने के लिए तैयार है.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

