Tuesday, May 12, 2026
HomeएजुकेशनSBI में क्लर्क भर्ती, जानें सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरीSBI में...

SBI में क्लर्क भर्ती, जानें सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरीSBI में निकली क्लर्क भर


Image Source : FREEPIK
प्रतीकात्मक फोटो

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI में निकली क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। SBI में निकली क्लर्क भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को बहुत जल्द बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को जमा कर दें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर उम्मीदवारों को कितनी  सैलरी मिलेगी। अगर आप इस जानकारी से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के जरिए इस विवरण से अवगत होते हैं। 

कितने सैलरी मिलेगी? 

इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर उम्मीदवारों का प्रारंभिक मूल वेतनमान 26730 रुपये(प्रतिमाह) होगा।  

कब तक कर सकते हैं आवेन 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अगस्त है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 6589 पदों पर भर्ती की जाएगी।

कैसे करें आवेदन 

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद खुद को रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार फॉर्म को सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने के लिए आयु सीमा?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 अप्रैल, 2025 को 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसका अर्थ है कि उम्मीदवारों का जन्म 02.04.1997 से पहले और 01.04.2005 (दोनों तिथियों सहित) के बाद का नहीं होना चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट के पात्र हैं।

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments