गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय महिला की कमरे में संदिग्ध हालत में लाश मिली। 4 माह पहले शादी हुई थी। पति से अनबन रहने की वजह से ही एक दिन पहले महिला थाने पर समझौता भी कराया गया था। लेकिन दूसरे ही दिन ससुराल में महिला मृत अवस्था में म
.
घटना की सूचना पर गुलरिहा पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
मायके वालों की तहरीर पर पति के साथ ही सास, ससुर और ननद के खिलाफ एफआईआर गुलरिहा थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मई माह में हुई थी शादी
खोराबार इलाके की रहने वाली संध्या गुप्ता की 8 मई 2025 को गुलरिहा क्षेत्र के जंगल नाकिन निवासी अवनीश गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच अनबन रहती थी। कई बार संध्या मायके भी गई। संध्या की मां राजपति का कहना है- ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। एक दिन पहले महिला थाने में समझौता कराया गया था। इसके बाद बेटी ससुराल गई। शनिवार सुबह में उसकी एक कमरे में लाश मिली है। राजपति ने गुलरिहा थाने में तहरीर देकर पति और ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।
पति ने लगाया पत्नी पर आरोप
गुलरिहा पुलिस संध्या के पति अवनीश गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अवनीश का आरोप है- शादी के बाद से ही पत्नी बार-बार मायके जाने की जिद करती थी। वहां के किसी लड़के से उसकी बात भी होती थी। शादी के बाद कभी भी मैं पत्नी के साथ नहीं सोया हूं। वह मुझे अपने साथ सोने भी नहीं देती थी। शुक्रवार की रात में भी खाना खाकर संध्या अपने कमरे में सोने चली गई। मैं दूसरे कमरे में सोया था। सुबह जब वह नहीं उठी। तब उसके कमरे में झांखकर देखा तो बेड पर लेटी हुई थी। पास जाकर देखा तो वह मर चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
नहीं पता चल सका मौत का कारण
महिला की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पहले आशंका जाहिर की गई थी, वह जहर खाने से मौत हुई है। वहीं गुलरिहा थाने के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया- सूचना पर मौके पर पहुंचा था। महिला के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं। अब पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली कारण पता चल पाएगा। महिला के पास से कोई दवा या प्वाइजन नहीं मिला है।

