Last Updated:
CSDS Sanjay Kumar News: संजय कुमार ने महाराष्ट्र चुनाव पर गलत आंकड़े पोस्ट करने के लिए माफी मांगी. भाजपा ने उन पर तीखा हमला किया. राहुल गांधी ने भी चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया था.
संजय कुमार ने माफी मांगी. भाजपा का पलटवार
कुमार की माफी के तुरंत बाद भाजपा ने उन पर तीखा हमला बोला. पार्टी आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने लिखा, “माफी आ गई और संजय कुमार बाहर हो गए. यह वही योगेंद्र यादव के शिष्य हैं जिनकी हर भविष्यवाणी में भाजपा हार रही होती है और जब नतीजे उलट आते हैं तो टीवी पर बैठकर सफाई देते हैं. उन्हें लगता है कि दर्शक मूर्ख हैं. कांग्रेस के झूठे नैरेटिव को हवा देने के लिए बिना जांचे-परखे आंकड़े पेश किए गए.” मालवीय ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने जिस संस्था के आंकड़ों का सहारा लेकर महाराष्ट्र के मतदाताओं पर सवाल उठाया था, अब वही संस्था मान रही है कि उसके आंकड़े गलत थे.
The apology is in, and Sanjay Kumar is out. Incidentally, when was the last time this protégé of Yogendra Yadav ever got anything right? In all his projections in the run-up to every single election, the BJP is supposedly losing—and when the reverse happens, he turns up on TV… https://t.co/QXJvUi6d3B

