नई दिल्ली (CBSE 12th Result 2026 LIVE). सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 आज जारी होने की अटकलें तेज हैं. डिजिलॉकर पर कल ही सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजों को लेकर Coming Soon का नोटिफिकेशन आ गया था. सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 की मार्कशीट cbseresults.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे. सीबीएसई बोर्ड की इंडिया रिजल्ट वेबसाइट क्रैश होने पर स्टूडेंट्स डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in और ऐप पर भी स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे. वेबसाइट क्रैश होने पर वैकल्पिक तरीकों से मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी.
CBSE Class 12th Result LIVE: स्ट्रीम-वार प्रदर्शन का विश्लेषण
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: रिजल्ट के साथ बोर्ड साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के अलग-अलग पास प्रतिशत भी जारी करता है. अक्सर देखा गया है कि आर्ट्स और कॉमर्स का पास प्रतिशत साइंस के मुकाबले थोड़ा बेहतर रहता है, लेकिन टॉप स्कोरर्स की संख्या साइंस स्ट्रीम में अधिक होती है.
CBSE Class 12th Result LIVE: मेरिट लिस्ट और टॉपर्स की घोषणा
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई ने पिछले कुछ सालों से टॉपर्स के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा को रोकने के लिए आधिकारिक मेरिट लिस्ट जारी करना बंद कर दिया है. हालांकि, बोर्ड उन छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट जरूर देता है जो हर विषय में शीर्ष 0.1% में आते हैं. इससे छात्रों का मनोबल बना रहता है.
DigiLocker CBSE Result Class 12th LIVE: री-इवैल्यूएशन (Re-evaluation) की प्रक्रिया
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: अगर स्टूडेंट्स अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं तो वे उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह प्रक्रिया 3 चरणों में होती है: अंकों का मिलान, उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करना और अंत में विशिष्ट प्रश्नों का पुनर्मूल्यांकन. इसके लिए प्रति प्रश्न शुल्क देना होता है.
CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षा कौन दे सकता है?
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: जो स्टूडेंट्स एक या दो विषयों में 33% से कम अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें बोर्ड ‘सप्लीमेंट्री’ परीक्षा में बैठने का अवसर देता है. यह परीक्षा आमतौर पर जुलाई में आयोजित की जाती है, जिससे स्टूडेंट्स को उसी शैक्षणिक सत्र में कॉलेज में प्रवेश लेने का मौका मिल सके.
CBSE Class 12th Result LIVE: सीबीएसई 12वीं का पिछले 6 सालों का पास प्रतिशत
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई 12वीं कक्षा में पिछले 6 सालों का पास प्रतिशत कितना रहा, इसकी डिटेल नीचे चेक कर सकते हैं-
- 2025 – 88.39%
- 2024 – 87.98%
- 2023 – 87.33%
- 2022 – 92.71%
- 2021 – 99.37%
- 2020 – 88.78%
CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई कक्षा 12वीं में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को हर विषय में कम से कम 33% अंक हासिल करने होते हैं. ध्यान रहे कि प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों में अलग-अलग 33% अंक लाना अनिवार्य है. अगर किसी स्टूडेंट के थ्योरी में अंक कम रह जाते हैं तो उसे उस विषय में फेल या कंपार्टमेंट माना जाएगा.
CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: आईवीआरएस (IVRS) यानी कॉल पर रिजल्ट
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम भी प्रदान करता है. स्टूडेंट्स बोर्ड की तरफ से दिए गए खास लैंडलाइन नंबर पर कॉल करके अपना रोल नंबर बता सकते हैं और ऑडियो के माध्यम से अपना स्कोर सुन सकते हैं. यह सुविधा विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए उपयोगी है.
CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: एसएमएस से कैसे देखें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट?
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: इंटरनेट न होने की स्थिति में स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी अपना परिणाम जान सकते हैं. इसके लिए ‘CBSE12 ‘ टाइप करके बोर्ड की तरफ से जारी किए गए आधिकारिक नंबर पर भेजना होगा. कुछ ही पलों में विषयवार अंकों का विवरण मोबाइल स्क्रीन पर होगा.
CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: उमंग ऐप (UMANG App) से देख सकते हैं सीबीएसई 12वीं रिजल्ट
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: स्टूडेंट्स अपने स्मार्टफोन पर उमंग ऐप के जरिए भी सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं. यह ऐप भारत सरकार की तरफ से संचालित है और रिजल्ट के दिन यह स्टेबल विकल्प प्रदान करता है. आपको बस ऐप में ‘CBSE’ सर्च करना होगा और अपना रोल नंबर डालकर मार्कशीट देखनी होगी.
cbseresults.nic.in, Class 12 Results 2026 LIVE: डिजिलॉकर पर मिल जाएगा हर सर्टिफिकेट
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई अब फिजिकल मार्कशीट के बजाय डिजिटल दस्तावेजों पर ज्यादा जोर दे रहा है. डिजिलॉकर पर उपलब्ध मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट पूरी तरह से कानूनी रूप से वैध हैं. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से पहले ही अपना अकाउंट एक्टिवेट कर लें, जिससे सर्वर पर बोझ बढ़ने से पहले वे अपनी मार्कशीट सुरक्षित कर सकें.
CBSE 12th Result 2026 LIVE: रोल नंबर के बिना सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कैसे देखें?
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: अगर कोई स्टूडेंट अपना एडमिट कार्ड खो चुका है तो वह सीबीएसई की ‘रोल नंबर फाइंडर’ (Roll Number Finder) सुविधा का इस्तेमाल कर सकता है। इसके लिए स्टूडेंट को अपना नाम, माता-पिता का नाम और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी. एक बार रोल नंबर मिल जाने के बाद, आधिकारिक पोर्टल से रिजल्ट डाउनलोड करना आसान हो जाएगा.
CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई रिजल्ट की ऑफिशियल वेबसाइट्स
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: भारी ट्रैफिक के कारण मुख्य वेबसाइट धीमी होने पर स्टूडेंट्स को घबराने की जरूरत नहीं है. सीबीएसई ने 12वीं रिजल्ट के लिए कई वैकल्पिक पोर्टल तैयार किए हैं. आप cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और digitallocker.gov.in पर जाकर भी अपना स्कोरकार्ड आसानी से चेक कर सकते हैं. रोल नंबर और स्कूल कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल्स तैयार रखें.
cbseresults.nic.in, Class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट की संभावित तारीख और समय
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कक्षा 12वीं के परिणाम मई के तीसरे सप्ताह में घोषित किए जाएंगे. आमतौर पर सीबीएसई सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच नतीजों की घोषणा करता है. स्टूडेंट्स बोर्ड की मुख्य वेबसाइट cbseresults.nic.in पर सरकारी रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स चेक कर सकते हैं.
CBSE Class 12th Result 2026 Live Updates: डिजिलॉकर में ‘डॉक्यूमेंट फेच’ एरर का समाधान
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: कई बार सर्वर लोड की वजह से ‘Document not found’ का एरर आता है. ऐसे में घबराएं नहीं, 10-15 मिनट बाद दोबारा लॉगिन करें, डेटा अपने आप सिंक हो जाएगा.
CBSE 12th Result 2026 LIVE: कैश मेमोरी (Cache) क्लियर करना है जरूरी
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: रिजल्ट के वक्त अगर वेबसाइट पुरानी जानकारी दिखा रही हो तो ब्राउजर की सेटिंग में जाकर ‘कैश और कुकीज’ डिलीट करें. इससे नया और अपडेटेड रिजल्ट लिंक तुरंत लोड होगा.
CBSE 12th Result 2026 Date LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कब जारी होगा?
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई 12वीं के नतीजे बहुत जल्द घोषित होने की उम्मीद है. 11 मई को सोमवार होने से सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 आज ही जारी होने की संभावना जताई जा रही है.

