Monday, May 11, 2026
Homeबॉलीवुड‘ये गलती मत करना’, रमेश सिप्पी को शोले से पहले किया गया...

‘ये गलती मत करना’, रमेश सिप्पी को शोले से पहले किया गया था आगाह, डायरेक्टर ने फिर भी उठा लिया था भयंकर जोखिम


Last Updated:

रमेश सिप्पी की शोले को 50 साल पूरे हो गए. ये बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक और क्लासिक कल्ट फिल्म में से एक है. इस फिल्म को बनाने के दौरान रमेश सिप्पी को फ्लॉप एक्टर को कास्ट न करने की चेतावनी मिली थी, लेकिन उन्होंने …और पढ़ें

‘ये गलती मत करना’, रमेश सिप्पी को शोले से पहले किया गया था आगाहडायरेक्टर को शोले से पहले लोगों ने आगाह किया था.
नई दिल्ली.  रमेश सिप्पी की शोले बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक फिल्म है. इस क्लासिक कल्ट फिल्म को 50 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन शोले की सफलता आजतक कोई फिल्म दोहरा नहीं पाई है. धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन स्टारर फिल्म शोले के 50 साल पूरे होने के मौके पर फिल्म को लेकर कई किस्से-कहानियां कही गईं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर रमेश सिप्पी नहीं होते, तो बॉलीवुड को सदी का महानायक कभी मिल ही नहीं पाता. रमेश सिप्पी ही वो डायरेक्टर थे जिन्होंने जोखिम उठाते हुए लगातार फ्लॉप हो रहे अमिताभ बच्चन पर बड़ा दांव खेला और अपने एक फैसले से एक्टर की किस्मत की साख पलट कर रख दी.

साल 1975 की सबसे ऐतिहासिक फिल्म शोले ने बॉक्स-ऑफिस पर ऐसी तबाही मचाई थी कि हर कोई बस देखते ही रह गया था. इस फिल्म को बनाने से पहले रमेश सिप्पी को हर किसी ने आगाह किया था. हर कोई फिल्मेकर को बस यही कहता कि उन्हें फ्लॉप एक्टर अमिताभ बच्चन पर दांव नहीं लगाना चाहिए. शोले से पहले एक्टर के करियर में एक भी ऐसी फिल्म नहीं थी जो उन्हें स्टारडम का स्वाद चखा सके.

Sholay, Amitabh Bachchan, Dharmendra, Sanjeev Kumar, Hema Malini, Jaya Bhaduri And Amjad Khan, शोले, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, संजीव कुमार, हेमा मालिनी, जया भादुड़ी, अमजद खान
इतना ही नहीं, ब्लॉकबस्टर के साथ-साथ यह फिल्म साल 1975 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी.

रमेश सिप्पी को अमिताभ बच्चन को कास्ट न करने की सलाह मिली थी

शोले के डायेरक्टर रमेश सिप्पी ने इस बारे में बात करते हुए जूम से कहा था, ‘जब हम अपने घर पर सीता और गीता (1972) की सक्सेस पार्टी कर रहे थे, तो वहां बहुत सारे लोग आए थे. वे फुसफुसा रहे थे और मुझे सलाह दे रहे थे कि उसे न लें क्योंकि उसके पहले अमिताभ की कई फ्लॉप फिल्में आई थीं. उन्होंने आगे कहा कि हर कोई उनसे बस यही कहता था, ‘यह गलती मत करना, नौजवान! ऐसा मत करो’.

डायरेक्टर ने फ्लॉप एक्टर पर दांव लगाने का उठाया जोखिम

अमिताभ बच्चन को शोले में कास्ट करने के जोखिम के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर ने आगे कहा, ‘उसमें कुछ ऐसा था जो सही महसूस होता था. उन फिल्मों में कुछ अच्छी फिल्में थीं जो नहीं चलीं. आनंद (1971) में, राजेश खन्ना का किरदार बहुत ज्यादा अभिव्यक्त था, और वह ( अमिताभ बच्चन) शांत व्यक्ति थे. लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह काम करता अगर उनमें से कोई भी काम नहीं करता. यह इसलिए काम किया क्योंकि उसने शांत व्यक्ति के रूप में काम किया, जिससे दूसरे किरदार को उभरने का मौका मिला’.

अमिताभ बच्चन के शानदार अभिनय की तारीफ करते हुए रमेश सिप्पी ने कहा, “उन्होंने फिल्म की आवश्यकता के अनुसार जो भी करने को कहा गया, उसे सही तरीके से किया. उस समय की एक और फिल्म थी, बॉम्बे टू गोवा (1972), जिसमें उन्होंने बस के अंदर एक गाना गाया था जो बहुत शानदार था! इतने बड़े कद के होते हुए भी, आप देख सकते थे कि उनके शरीर की हरकत कितनी फ्री थी. वह इतने प्रभावशाली थे कि आप शायद गाने को याद न करें, लेकिन आप उन्हें जरूर याद करेंगे क्योंकि जिस तरह से वह घूमते थे, उसमें कोई असहजता नहीं थी. असहजता होनी चाहिए थी क्योंकि वह इसे महसूस कर सकते थे. लेकिन उन्हें खुद को मिलाना था, सही दिखना था, और गाते समय ताल में रहना था.’

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘ये गलती मत करना’, रमेश सिप्पी को शोले से पहले किया गया था आगाह



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments