प्रयागराज के झलवा इलाके में रहने वाली 18 साल की हिना ने रविवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची धूमनगंज पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कमरे की तलाशी ली गई लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला। घरवालों का कहना है कि शाम को हिना कहीं जाने की तैयारी
.
मामला धूमनगंज थाना क्षेत्र के झलवा का है। यहां के रहने वाले राकेश की 18 वर्षीय बेटी हिना दो बहन व दो भाई में दूसरे नंबर पर थी। रविवार रात वह कमरे में गई तो बाहर नहीं निकली। काफी देर कमरे से न निकलने पर घरवालों को शक हुआ। दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वह अंदर से बंद था। रोशनदान से झांकने पर साफ हुआ कि वह फंदे से लटकी है। धूमनगंज पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने खिड़की में लगे शीशे को तोड़ा तो सामने हिना का शव पंखे से साड़ी के सहारे लाश लटक रहा था।
फोरेंसिक टीम ने पहुंच जांच की। धूमनगंज थाना प्रभारी अमरनाथ राय का कहना है कि सुसाइड नोट नहीं मिला। घरवालों का बयान दर्ज किया गया है।
इतना पता चला है कि वह शाम को कहीं जाना चाहती थी। घरवालों ने रोक दिया तो गुस्से में कमरे में चली गई। आगे पूछताछ की जा रही है।

