Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यबिहारभाइयों से परेशान हूं...लिखकर जवान ने खुद को मारी गोली: सारण...

भाइयों से परेशान हूं…लिखकर जवान ने खुद को मारी गोली: सारण के जितेंद्र की गोरखपुर एयरपोर्ट के रनवे पर लाश मिली; बॉडी से लिपटकर रोई पत्नी – Chhapra News


‘गोरखपुर में मुझे न तो घटनास्थल पर जाने दिया गया, ना ही छोटे भाई की डेड बॉडी को देखने दिया गया। 22 जुलाई को वो 16 दिन की छुट्टी पर घर आया था। छुट्टी खत्म होने पर 3 अगस्त को वापस डयूटी पर लौट गया था। बेटे को भी साथ ले गया था।’

.

‘मैं अपने भाइयों से तंग आ चुका हूं, फर्जी केस ने जीना मुश्किल कर दिया है। अब बर्दाश्त नहीं होता। इस दर्द के साथ अब जीना कठिन हो रहा है। इसलिए जीवन को विराम दे रहा हूं।’

ये सुसाइड नोट लिखकर सारण के जवान जितेंद्र सिंह ने गोरखपुर एयरपोर्ट के रनवे पर खुद को गोली मार ली।

भास्कर से बातचीत में जितेंद्र के भाई अवध विहारी ने कहा- ‘जितेंद्र के पॉकेट से मिले सुसाइड नोट को जब दिखाने के लिए बोला तो अधिकारियों ने मना कर दिया। परिवार में कोई कलह नहीं थी। जितेंद्र घर से खुशी-खुशी गया था।’

‘मैं सुसाइड नोट देखना चाहता हूं, ताकि पता चल सके वो नोट उसने खुद लिखा है या किसी और ने लिखकर उसके पॉकेट में डाल दिया। भाई के अंतिम संस्कार की विधि पूरी होने के बाद मैं वापस गोरखपुर जाऊंगा। CCTV और सुसाइड नोट देखूंगा।’ पढ़िए जवान के घर से पूरी रिपोर्ट…

जितेंद्र का शव गोरखपुर एयरपोर्ट के रनवे पर मिला था।

जवान जितेंद्र सिंह ने 6 अगस्त की देर रात ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल (AK-103) से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान ने खुद के पेट में गोली मारी थी। वे गोरखपुर एयरपोर्ट पर रनवे की सुरक्षा में डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स (DSC) के रूप में तैनात थे।

रीलीवर जब ड्यूटी पर पहुंचा तो रनवे पर खून से लथपथ जितेंद्र सिंह की डेड बॉडी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव के बगल में सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था- ‘मैं अपने भाइयों से तंग आ चुका हूं, फर्जी केस ने जीना मुश्किल कर दिया है। अब बर्दाश्त नहीं होता। इस दर्द के साथ अब जीना कठिन हो रहा है। इसलिए जीवन को विराम दे रहा हूं।’

जितेंद्र सिंह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। चारों भाई सेना में सेवा दे चुके हैं। दो भाइयों की रिटायरमेंट हो चुकी है, जबकि सबसे छोटे भाई असम में तैनात है।

भाई के पहुंचने से पहले पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया शव

मृतक के बड़े भाई अवध विहारी सिंह ने बताया कि ‘मंगलवार को जितेंद्र सिंह अपने छोटे बेटे के साथ गोरखपुर ड्यूटी पर लौटे थे। गुरुवार सुबह फोन पर उनके आत्महत्या की खबर मिली। परिवार के सदस्य करीब 300 किलोमीटर की दूरी तय कर गोरखपुर पहुंचा, लेकिन तब तक शव पोस्टमॉर्टम के लिए AIIMS भेजा जा चुका था।’

घटनास्थल पर डेडबॉडी के पास सर्विस राइफल पड़ी थी।

घटनास्थल पर डेडबॉडी के पास सर्विस राइफल पड़ी थी।

घटनास्थल दिखाने से किया इनकार

अवध विहारी सिंह ने बताया, ‘उन्होंने जब पुलिस और विभागीय अधिकारियों से घटनास्थल पर जाने की बात कही तो सुरक्षा और जांच का हवाला देकर मना कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि लोकल पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। हथियार, आईकार्ड, मोबाइल फोन और सुसाइड नोट जब्त कर लिया है।’

वहीं परिजनों का कहना है कि ‘उन्होंने AIIMS थाना में भी रिपोर्ट देखने की बात कही, लेकिन थाना अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के दो दिन बाद रिपोर्ट और सुसाइड नोट उपलब्ध कराया जाएगा।’

‘पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के संबंध में डॉक्टर से पूछने पर जवाब मिला कि यह रिपोर्ट थाना को सौंप दी जाएगी।’

जवान की पत्नी को चुप कराते परिजन।

जवान की पत्नी को चुप कराते परिजन।

2018 में भारतीय सेना से हुए थे रिटायर

1998 में जितेंद्र सिंह की 18वीं बिहार रेजिमेंट में भर्ती हुई थी। 20 सालों की सेवा के बाद 2018 में भारतीय सेना से वे रिटायर हुए थे। इसके बाद उन्होंने एयरपोर्ट पर DSC में नौकरी जॉइन की थी। उन्होंने डीएससी में बतौर सुरक्षा गार्ड गोरखपुर एयरपोर्ट पर ड्यूटी शुरू की थी। इससे पहले उनकी पोस्टिंग असम, कोलकाता और कई अन्य स्थानों पर रही थी।

वह पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे के साथ एयरफोर्स की विजय विहार कॉलोनी में रहते थे। 22 जुलाई को वह परिवार के साथ सावन में होने वाली पूजा के लिए गांव गए थे। 3 अगस्त को वहां से गोरखपुर लौट आए, लेकिन पत्नी और बेटियां गांव में ही रुक गई थी। बेटा उनके साथ गोरखपुर आ गया था।

जितेंद्र के मौत की खबर लगते ही उनके घर पर लोगों की भीड़ जुट गई ।

जितेंद्र के मौत की खबर लगते ही उनके घर पर लोगों की भीड़ जुट गई ।

जवान के मौत से सदमे में ग्रामीण

पड़ोसी बलिराम सिंह ने बताया कि ‘जितेंद्र सिंह सेना से रिटायरमेंट के बाद भी राष्ट्र सेवा में लगे रहे। उनकी पोस्टिंग देश के विभिन्न हिस्सों में रही थर। अनुशासन और खुशमिजाजी के लिए वे जाने जाते थे। उनकी मौत ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।’

गांव के लोग कहते हैं कि ‘जितेंद्र सिंह जैसे जिंदादिल और मिलनसार व्यक्ति का इस तरह दुनिया छोड़ जाना समझ से परे है। सभी की निगाहें अब पुलिस और विभागीय जांच पर टिकी हैं, जिससे जितेंद्र की मौत के रहस्य से पर्दा उठ सकेगा।’

जवान के शव से लिपटकर रोती पत्नी।

जवान के शव से लिपटकर रोती पत्नी।

शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

शुक्रवार की शाम जवान का पार्थिव शरीर मकेर थाना क्षेत्र के तारा अमनौर गांव पहुंचा। शव के आते ही गांव में मातम छा गया। तिरंगे में लिपटे शव को देखने के साथ ही परिजन रिश्तेदार दहाड़ मारकर रोने लगे।

देर रात रेवा घाट पर बिना सैन्य सम्मान के उनका अंतिम संस्कार किया गया। जवान को बेटे ने मुखाग्नि दी।

जानिए पूरा मामला

जवान जितेंद्र सिंह बिहार के छपरा जिले के मकेर के रहने वाले थे। उन्होंने भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद एयरपोर्ट पर DSC में नौकरी जॉइन की थी। जितेंद्र सिंह के 3 भाई हैं।

पहले नंबर पर अवध बिहारी सिंह, नवल किशोर सिंह और तीसरे नंबर पर जीतेन्द्र थे। इनसे छोटे हरेंद्र सिंह हैं। पत्नी का नाम सीमा देवी है। दो बेटे प्रेम और रितिक हैं। एक बेटी मुस्कान है। जितेंद्र परिवार के साथ गोरखपुर रहते थे। सावन में पूजा चढ़ाने पत्नी बिहार स्थित घर गईं थी।

3 अगस्त को जितेंद्र सिंह गोरखपुर लौट आए, लेकिन पत्नी और बच्चे गांव में ही रुक गए थे। CO कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया- बुधवार रात वह दो अन्य साथियों के साथ रनवे के पास ड्यूटी पर थे।

उसी दौरान जितेंद्र ने खुद को गोली मार ली। साथियों का कहना है- वे सभी स्टॉप रूम में थे। वहां कूलर की आवाज इतनी तेज थी कि उन्हें गोली की आवाज सुनाई नहीं दी। जितेंद्र का रिलीवर जब ड्यूटी करने पहुंचा, तो उसने देखा कि जितेंद्र की लाश पड़ी हुई है।

उनके पेट के बाईं तरफ गोली लगी हुई थी। जितेंद्र के साथियों ने बताया- वह शांत और अनुशासित स्वभाव के थे। भाई से प्रताड़ित होने के बाद भी उनके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। यही वजह है कि हम लोग भांप नहीं सके।

—————-

ये भी पढ़ें…

3 जवानों की हत्या की, पत्नी के टॉर्चर से सुसाइड:सस्पेंड CRPF जवान ने वीडियो बनाकर दी जान, कहा- मौत की जिम्मेदार सिर्फ मेरी पत्नी

सारण में शनिवार को CRPF के बर्खास्त जवान आनंद कुमार सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड करने से पहले आनंद ने वीडियो बनाया और सुसाइड नोट लिखा है। मामला रिवीलगंज थाना क्षेत्र के जखुवा गांव का है। वीडियो में आनंद कह रहे है, ‘मैं अपनी पत्नी से तंग आ गया हूं। सास के साथ मिलकर मेरी पत्नी काफी टॉर्चर करती है। मैंने सुसाइड नोट भी लिख दिया है। मेरे परिवार को तंग न किया जाय। मैं जो करने जा रहा हूं, इसकी जिम्मेदार सिर्फ मेरी पत्नी है।’ पूरी खबर पढ़िए



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments